दिल्ली लाल किला विस्फोट: आज बंद रहेगा चांदनी चौक मार्केट, जानें कितना होता है रोजाना कारोबार

देश की राजधानी दिल्ली बीती शाम उस वक्त सहम गई, जब लाल किला के पास सोमवावर शाम को एक कार में जोरदार तेज धमाका हुआ। अभी ये कहना थोड़ा मुश्किल है कि ये कोई आतंकी हमला था या नहीं, लेकिन शुरुआती जांच और सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स इस तरफ इशारा जरूर कर रही हैं।

ये धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर एक कार में हुआ। जहां ये धमाका हुआ वो चांदनी चौक का एरिया भी है। जहां पर हर रोज लाखों की संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। ऐसे में इस धमाके का इस चांदनी चौक मार्केट पर क्या असर पड़ा है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं।

 

शाम को क्या हुआ चांदनी चौक में?

  • जैसे, शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर एक कार में धमाका हुआ। वैसे ही कुछ ही मिनटों में आसपास के इलाकों की बिजली कुछ देर कि ले गुल हो गई। दुकानदार अपनी दुकानें बंद करने लगे और चांदनी चौक बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
  • लोगों ने बाजार छोड़ना शुरू कर दिया और लोग अपने घरों ओर सुरक्षित स्थानों की तरफ जाने लगे। क्या बच्चे और क्या बड़े लोग, हर कोई इस धमाके से सहम उठा। एहितयातन तौर पर कनॉट प्लेस, चांदनी चौक और दरियागंज के कई बाजारों को भी बंद करवाया गया।
  • पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लाल किले से लेकर राजघाट और दरियागंज तक यातायात रोक दिया। दिल्ली पुलिस की सलाह पर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक और चार को अस्थायी रूप से बंद किया गया।
और पढ़े  UPI शुल्क: 0.4% एमडीआर पर लगेगा 18 फीसदी जीएसटी भी, केंद्र ने कहा- वापस नहीं लेंगे फैसला

बंद किया गया चांदनी चौक बाजार

  • बीती शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर एक कार में हुए धमाके के कारण चांदनी चौक बाजार को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। ऐसे में आज यहां पर दुकानें बंद रहेंगी और कारोबार पूरी तरह ठप रहेगा। मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय भार्गव ने कहा कि, “लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद चांदनी चौक बाजार मंगलवार को बंद रहेगा।
रोजाना आते हैं इतने लोग-कारोबार
  • चांदनी चौक ऐसी मार्केट है जहां पर रोजाना लगभग 4 से 6 लाख लोग आते हैं। ये भारत के सबसे व्यस्त और पुराने बाजारों में से एक है। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि यहां गाड़ी खड़ी करे के लिए पार्कंग तक नहीं मिल पाती। यहां पर शादी का सामान, लाइटें, सजावट का सामान, किताबं, ड्राई फ्रूट्स, मसाले, इत्र आदि का भारी कारोबार होता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चांदनी चौक में एक दिन में लगभग 14 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होता है, जिसका अब नुकसान होगा।
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…