अयोध्या: राम नगरी में साढ़े तीन घंटे रहेंगे PM मोदी, 190 फीट ऊंचे राम मंदिर के शिखर पर करेंगे ध्वजारोहण

Spread the love

राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह आयोजित होगा। 190 फीट ऊंचे राम मंदिर के शिखर पर पीएम नरेंद्र मोदी ध्वजारोहण करेंगे। पूरा कार्यक्रम तीन से साढ़े तीन घंटे का होगा। यह बातें शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय कहीं।

वह यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि ध्वजारोहण की जिम्मेदारी भारतीय सेना को दी गई है। रोजाना ध्वजारोहण का ट्रायल हो रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से करीब छह हजार मेहमानों की सूची बनी है। इसमें व्यापारी, समाजसेवी, ग्राम प्रधान, जाति , विरादरी, उपजातियों के लोग रहेंगे।

 

इसके अलावा दो हजार मेहमान और बुलाए जा रहे हैं। ध्वजारोहण एक तरह से मंदिर की पूर्णता का संकेत होगा। चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। परिसर में यात्री सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। 10 हजार से अधिक लॉकर बने हैं, जहां श्रद्धालुओं के सामान जमा होते हैं। प्रवेश व निकास मार्ग पर पौने दो किलोमीटर के क्षेत्र में स्थायी कैनोपी लगाई गई है, ताकि श्रद्धालु धूप व बरसात से बच सकें।

परिसर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पॉवर स्टेशन की भी स्थापना की गई है। परिसर में हरियाली का पूरा ध्यान रखा गया है। 30 से अधिक रामायण कालीन वृक्ष हैं। 10 एकड़ में पंचवटी का निर्माण हो रहा है। यहां बंदरों, पक्षियों, मोर आदि का बसेरा होगा। एक छोटा जलाशय भी बन रहा है।

और पढ़े  अयोध्या: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Spread the love
  • Related Posts

    2026 होली- ‘प्रहलाद के गांव’ में ‘अग्निपरीक्षा’, धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

    Spread the love

    Spread the loveभक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए।…


    Spread the love

    यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा- डबल डेकर बस और ईको वैन की टक्कर, 6 की मौत और 10 घायल

    Spread the love

    Spread the loveसादाबाद कोतवाली अंतर्गत गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर 3 मार्च तड़के करीब 4 बजे एक निजी डबल डेकर बस ने एक इको कार में पीछे…


    Spread the love