जम्मू कश्मीर:- कुपवाड़ा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 घुसपैठियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Spread the love

म्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इसी के साथ सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने दी है।

खुफिया एजेंसियों से मिले विशेष इनपुट के आधार पर सेना और अन्य सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया था।

 

चिनार कॉर्प्स के अनुसार, यह अभियान घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकियों को चेतावनी दी, जिसके जवाब में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है और अतिरिक्त बलों को भी तैनात किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  जम्मू-कश्मीर में हादसा- अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में पलटी, 10 से अधिक घायल, बचाव अभियान चलाया
  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर में हादसा- अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में पलटी, 10 से अधिक घायल, बचाव अभियान चलाया

    Spread the love

    Spread the loveअमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस गांदरबल जिले के गुंड के हरिगनीवान इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस ‘एस-मोड़’ नामक तीखे मोड़ के…


    Spread the love

    मानसून का कहर: घाटी से पूर्वोत्तर तक भूस्खलन-बाढ़ ने मचाई तबाही, जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण सोमवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो…


    Spread the love