4 बच्चों के बाप ने काट लिया अपना निजी अंग, इस चाहत में शख्स ने दिल्ली में उठाया चौंकाने वाला कदम, हालत बिगड़ी

Spread the love

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा के हथिगवां थाना इलाके के एक गांव में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रोजगार के सिलसिले में दिल्ली कमाने गए चार बच्चों के पिता ने लड़की बनने की चाहत में अपना निजी अंग काट लिया। घर लौटने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई।

मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण भी हतप्रभ हैं। कुंडा तहसील क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों के अनुसार, 15 दिन पहले एक युवक पत्नी और चार बच्चों को घर पर छोड़कर नौकरी के सिलसिले में दिल्ली गया। जहां वह अपने दोस्तों के साथ रहते हुए कामकाज खोजने लगा।

 

31 अक्तूबर को युवक ने लड़की बनने की चाहत में आत्मघाती कदम उठाते हुए अपना निजी काट लिया। यह देख साथियों ने उसे दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। हालत में सुधार होने पर उसे घर भेजा गया। बृहस्पतिवार को अचानक फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे सीएचसी कुंडा लेकर पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से चिकित्सक ने उसे छुट्टी दे दी। पूछताछ में युवक चुप्पी साधे रहा। परिवार के लोग भी खामोश रहे। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि मानसिक तनाव में हो सकता है कि युवक ने यह कदम उठाया हो। कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। वह पता लगाने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

युवक की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लाए थे। वह मानसिक रूप से बीमार लग रहा था। हालांकि इलाज के दौरान उसका निजी अंग जोड़ दिया गया। – डॉ. विवेक यादव, कुंडा सीएचसी

Spread the love
और पढ़े  गार्ड से भरवाईं मरीजों की सिरिंज: जिला अस्पताल में वीडियो ने खोली पोल तो हुई कार्रवाई
  • Related Posts

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love

    पान मसाला कारोबार में 185 करोड़ की टैक्स चोरी, चित्रकूट-बांदा में छापेमारी, 17 गिरफ्तारियां

    Spread the love

    Spread the loveजीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की लखनऊ क्षेत्रीय इकाई ने चित्रकूट और बांदा में पान मसाला, सुगंधित जर्दा और गुटखा के अवैध उत्पादन व कर चोरी से जुड़े नेटवर्क…


    Spread the love