Bihar: पकड़ी गई कालेधन की खेप, वैशाली एक्सप्रेस में 1 करोड़ रुपये के साथ पकड़ा गया माधव

Spread the love

 

 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गोरखपुर जीआरपी को एक बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार देर रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर नियमित चेकिंग के दौरान वैशाली एक्सप्रेस से एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि युवक इन रुपयों को बिहार के मोकामा ले जाने की तैयारी में था।

चुनावों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसी क्रम में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम वैशाली एक्सप्रेस में जांच कर रही थी। जब टीम एसी कोच के पास पहुंची, तो एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें नोटों के कई बंडल बरामद हुए। गिनती में रकम करीब एक करोड़ रुपये निकली।

 

पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुकुंद माधव, निवासी मोकामा, जिला पटना (बिहार) बताया। उसने कहा कि वह किसी परिचित के कहने पर यह नकदी लेकर यात्रा कर रहा था, लेकिन रकम के स्रोत और गंतव्य के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। अधिकारियों को शक है कि यह धनराशि हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है और इसे चुनावी खर्च के लिए भेजा जा रहा था।

रेलवे क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान मोकामा निवासी मुकुंद माधव को एक करोड़ रुपये नकद के साथ पकड़ा गया है। वह रकम के स्रोत के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। बरामद नकदी को सीज कर दिया गया है और आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।

और पढ़े  हम 15 साल की किशोरी का भी गर्भपात करा देते हैं, बच्चा हुआ तो अच्छे पैसे मिलते' खुलासा...

रकम भेजने वाले का पता लगाने में जुटी आयकर की टीम 
सूत्रों के अनुसार, जीआरपी यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और किसके लिए भेजी जा रही थी। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि यह धनराशि हवाला के माध्यम से चुनावी प्रयोजन के लिए भेजी जा रही थी।

आयकर विभाग और खुफिया एजेंसियों को इस मामले की विस्तृत जांच के लिए शामिल किया गया है। गोरखपुर जीआरपी की यह कार्रवाई चुनावों के दौरान काले धन के प्रवाह पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है और उसके मोबाइल व संपर्क सूत्रों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: चढ़ावा चोरी की वजह से भंग हो सकता है राम मंदिर ट्रस्ट, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरह होगी व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय…


    Spread the love

    लखनऊ में 1 लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तरप्रदेश की लखनऊ पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस टीम के साथ हुई एक मुठभेड़ के…


    Spread the love