Encounter:- किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सेना का 1 जवान घायल

 

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू (कलाबन) क्षेत्र के जंगलों में बुधवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। सुबह के शुरुआती घंटों में जब सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया, तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने भी गोलियां चलाईं।

मुठभेड़ के दौरान एक जवान के घायल होने की खबर है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश जारी है।

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ अभी भी जारी है और बीच-बीच में गोलीबारी हो रही है।

सुरक्षा एजेंसियां लगातार किश्तवाड़ के पहाड़ी इलाकों में आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। इसी वजह से पिछले सात महीनों में इस क्षेत्र में छह बार मुठभेड़ हो चुकी हैं।

21 सितम्बर को छात्रू इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जबकि 13 सितम्बर को नायडग्राम क्षेत्र में हुई झड़प में दो सैनिक बलिदान हुए थे, जिनमें एक जूनियर कमीशंड अधिकारी भी शामिल था।

11 अगस्त और 2 जुलाई को डुल और छात्रू इलाकों में भी मुठभेड़ हुई थी, हालांकि आतंकवादी उस समय भागने में सफल रहे थे। इससे पहले 22 मई को छात्रू के सिंगपुर इलाके में एक जवान बलिदान और दो आतंकी ढेर हुए थे।

12 अप्रैल को भी किश्तवाड़ इलाके में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था, जबकि सेना ने उसी दौरान अखनूर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था।

और पढ़े  एसआई की पूरी चैटिंग: ट्रांसफर के बदले पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा, महिला ने...
  • Related Posts

    एसआई की पूरी चैटिंग: ट्रांसफर के बदले पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा, महिला ने…

    तबादले के बदले आखिर क्या…। पैसा, पैरवी, पहुंच… यहां तो एसआई महिला को होटल में बुलाने पर ही अड़ गया। विभागीय तबादले के बदले महिला से होटल में मिलने का…

    जम्मू: ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सख्ती से होगा निर्देश पर अमल

    भारतीय रेल में अब यात्रा के दौरान रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट की सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने यात्री सुरक्षा के मद्देनजर…