Bihar- राजद का बड़ा दांव, RJD प्रत्याशी के लिए मुकेश सहनी के भाई की उम्मीदवारी वापस

 

 

रभंगा में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने अपना एक उम्मीदवार को बैठा दिया है। यह उम्मीदवार उनके भाई संतोष सहनी हैं। उन्होंने दरभंगा की गौड़ाबौराम विधानसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल उम्मीदवार के सर्मथन का एलान किया है। इस सीट से मुकेश सहनी ने अपने भाई संतोष सहनी का नामांकन करवाया था। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उम्मीदवार अफजल अली खान को नामांकन वापस लेने के लिए कहा था। लेकिन, उन्होंने ऐसा नहीं किया। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि दोनों ही मेरे भाई हैं जब अफजल अली खान ने बात नहीं मना तो हमने ही अपने भाई संतोष सहनी को मना लिया और राजद से निष्काषित किये गए अफजल अली खान को अपना समर्थन दिया है।

 

हमारी पूरी पार्टी अफजल अली खान को पूरी तरह से समर्थन दे रहे
मंगलवार की शाम वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने एक हाईवोल्टेज ड्रामा के बीच बिरौल में प्रेस वार्ता कर अफजल अली खान के साथ मंच साझा किया। इस दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि अफजल अली खान और संतोष सहनी दोनों ही मेरे भाई हैं। हम एक भाई (अफजल अली खान) को नहीं समझा सके, लेकिन दूसरे भाई (संतोष सहनी) को मना लिया है। अब हम और हमारी पूरी पार्टी अफजल अली खान को पूरी तरह से समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन को चुनाव जिताना है, इसलिए हमने संतोष सहनी को मना लिया है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों चुनाव मैदान में रहते तो इसका लाभ एनडीए को मिलता।

और पढ़े  बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

 

सहनी की अपील- महागठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएं
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई बड़ी लड़ाई है। यह किसी एक विधायक को विजयी बनाने की नहीं, महागठबंधन की सरकार बनाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि राजद प्रत्याशी भी विजयी होंगे तो सरकार महागठबंधन की ही बननी है। वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने आगे वीआईपी के सभी कार्यकर्ताओं से राजद प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि अन्य क्षेत्रों में भी अगर यह स्थिति है तो एक प्रत्याशी ऐसे ही बड़ा दिल दिखाएं, जिससे लालू यादव के सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाया जा सके।

गोराबौराम बनी ‘हॉट सीट’, दोनों दलों के उम्मीदवार मैदान में
गोराबौराम विधानसभा सीट लगातार हॉट सीट बनी हुई थी, क्योंकि यहां राजद और वीआईपी दोनों के सिंबल पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में प्रचार कर रहे थे। राजद नेता तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने गोराबौराम की सभा में मंच से अफजल अली खान को सम्मानित करने की घोषणा भी की थी, लेकिन, अफजल अली खान ने तेजस्वी यादव की बात नहीं मानी, न ही वे उनके मंच पर पहुंचे और न ही उनके फोन का कोई जवाब दिया। इसके बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने अफजल अली खान को पार्टी से निष्कासित करने का पत्र जारी कर दिया।

  • Related Posts

    बिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

    बिहार के वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों और कर्मचारियों के भुगतान के लिए अनुदानित…

    बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

    बिहार में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने जब जनता दल यूनाईटेड को महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने का फिर…