IND vs SA Final: इतिहास रचने उतरेगी भारतीय टीम- आज 2 बजे से सज जाएगा महिला विश्व कप के फाइनल का मंच, कब और कहां देख पाएंगे मुकाबला?

Spread the love

भारतीय टीम इससे पहले मिताली राज की अगुवाई में 2005 और 2017 में विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है।

 

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा महिला विश्व कप 2025 अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। रविवार को भारतीय महिला टीम का दक्षिण अफ्रीका से फाइनल में सामना होगा। दोनों टीमें पहली बार ट्रॉफी के लिए जोर लगाएंगी। नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम भी इतिहास रचने के लिए तैयार है।

 

 

भारत का पलड़ा भारी
भारतीय टीम इससे पहले मिताली राज की अगुवाई में 2005 और 2017 में विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। साल 2005 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रन से हराया था जबकि 2017 में इंग्लैंड ने घरेलू सरजमीं पर रोमांचक फाइनल में भारत पर नौ रन से जीत दर्ज की की। भारत विश्व कप में अपना तीसरा फाइनल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने को तैयार है। दोनों देशों के बीच 34 वनडे मैचों 20 जीत के साथ भारत का पलड़ा भारी है लेकिन विश्व कप में मुकाबला बराबरी का है।

 

 

दोनों टीमों को अपने पहले खिताब का इंतजार
महिला विश्व कप के फाइनल में यह पहला मौका है जब खिताबी मुकाबला ऐसी दो टीमों के बीच होगा जो कभी चैंपियन नहीं रही है। महिला वनडे विश्व कप में यह पांचवां मौका है जब मेजबान टीम खिताबी मुकाबला खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया (1988), इंग्लैंड (1993, 2017) और न्यूजीलैंड (2000) ने यह कारनामा किया है। ऑस्ट्रेलिया सात खिताब और नौ फाइनल के साथ विश्व कप की सबसे सफल टीम है जबकि इंग्लैंड ने तीन और न्यूजीलैंड ने एक खिताब जीता है ऐसे में रविवार का दिन महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक होगा क्योंकि जीतने वाली टीम पहली बार विश्व विजेता बनेगी। 

और पढ़े  IND vs ENG-: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, जैकब बेथेल का नाबाद अर्धशतक

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    IND vs ENG: भारत से पहली बार 2+ मैचों की T20 सीरीज जीता इंग्लैंड, गेंदें शेष रहते हुए टीम की तीसरी बड़ी हार

    Spread the love

    Spread the loveहैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट के अर्धशतकों और दूसरे विकेट के लिए 146 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 मैच में…


    Spread the love

    ENG W vs AUS W : ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार बनी चैंपियन, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

    Spread the love

    Spread the loveऑस्ट्रेलिया बनी चैंपियन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बेथ मूनी के अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर महिला टी20 विश्व कप का खिताब अपने…


    Spread the love