जिद ने बनाया 11 साल के आरव को करोड़पति, दिवाली बंपर लाॅटरी में खुली किस्मत

Spread the love

होशियारपुर से हैबोवाल एरिया में रहने वाले मामा के घर आए 11 साल के आरव ने जिद कर लाटरी का टिकट खरीदा। परिवार वालों ने उसे बार बार मना किया कि यह कोई अच्छा काम नहीं है। मगर वह नहीं माना। उसकी किस्मत में करोड़पति बनना लिखा था।

जिद कर ली गई लाटरी की टिकट से उसका अब एक करोड़ का इनाम निकल आया है और वह छोटी उम्र में ही करोड़पति बन गया है। हालांकि 11 करोड़ का बंपर इनाम बठिंडा के नाम रहा। आरव के करोड़पति बनने के बाद परिवार में इतनी खुशी आई कि वह दुकान के बाहर ही ढोल नगाड़ों की थाप पर भांगड़ा डालने लगे।

होशियारपुर का रहने वाला है आरव

आरव मूल रुप से होशियारपुर का रहने वाला है और हैबोवाल एरिया में प्रापर्टी का काम करने वाले अपने मामा करण के घर रहने के लिए आया हुआ था। रास्ते में जाते समय उसने अपने मामा से लाटरी का टिकट लेने की जिद की। परिवार वालों ने मना किया कि यह अच्छा खेल नहीं होता, लेकिन आरव नहीं हटा और टिकट लेकर ही माना। यह दुकान का आखिरी टिकट था। अब इसका रिजल्ट घोषित हुआ तो आरव के नाम के टिकट पर एक करोड़ का इनाम निकला।

पांच टिकट खरीदी थी

आरव के मामा करण ने बताया कि दिवाली से पहले पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2025 लॉटरी शुरू हुई थी। दिवाली से पहले वह आरव के साथ बाजार गया था। यहां लाटरी की दुकान पर भीड़ देख आरव जिद करके कहा कि मामू, लॉटरी डालनी है। करण ने बताया कि आरव की जिद पर हम घंटाघर पर आए और गांधी ब्रदर्स से पांच लॉटरी ली। यह दुकान की आखिरी लॉटरी थी। शुक्रवार की रात 8 बजे यूट्यूब पर लॉटरी के ड्रा के बाद विजेताओं के टिकट नंबर अनाउंस किए गए। उन्होंने भी अपने टिकट का नंबर मिलाया। पता चला कि आरव के नाम से खरीदे गए टिकट पर एक करोड़ का इनाम निकला है।

और पढ़े  Coal Mine Blast: पाकिस्तान की कोयला खदान में बड़ा हादसा, 32 मजदूरों की मौत, 10 अब भी फंसे

करण ने बताया कि जैसे ही लॉटरी निकलने का पता चला, परिजन खुशी से झूम उठे। दुकान के बाहर ढोल बजाया गया और आस-पड़ोस में मिठाइयां बांटी गईं। पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2025 लॉटरी के ड्रॉ में इस बार कुल 36 करोड़ 14 लाख 78 हजार की इनामी राशि वितरित की गई। इस बंपर में कुल 18,84,939 टिकट बेचे गए थे। लुधियाना, पटियाला, और जालंधर में भी छोटे-बड़े इनामों की बौछार हुई है।


Spread the love
  • Related Posts

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love

    2026 सावन सोमवार: आज सावन का पहला सोमवार, जानें पूजा मुहूर्त और शिवलिंग पर क्या चढ़ाना होगा शुभ

    Spread the love

    Spread the loveसावन का पहला सोमवार आज, 3 अगस्त 2026 को है। यह दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दिन शिवलिंग…


    Spread the love