दर्दनाक घटना- 12वीं के छात्र ने 18वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, इस वजह से कर ली आत्महत्या

 

बीमारी से दुखी एक 12वीं कक्षा के छात्र ने शुक्रवार अल सुबह 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था।

नहीं रोक पाता था पेशाब

जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर ने बताया कि गुरुग्राम सेक्टर-108 स्थित एक सोसाइटी में छात्र अपने परिवार के साथ 10वीं मंजिल पर रहता था। कई साल पहले छात्र की कमर और पैर में चोट लग गई थी। कमर की चोट के कारण वह अपने पेशाब को रोक नहीं पाता था। ऐसे में सबके सामने उसका पेशाब निकल जाने से वह काफी दुखी रहता था। इसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

 

मरने से पहले दबाए मां के पैर
गुरुवार रात को उसने पहले मां के पैर दबाए थे। बाद में अपने कमरे में जाने की बात कहकर वहां से चला गया था। मृतक के पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार करीब चार बजे वह लिफ्ट से 18वीं मंजिल पर गया और वहां से छलांग लगा दी। आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

और पढ़े  साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…