छठ पर्व पर नहर में गंदा पानी छोड़ने पर सिंचाई और जल संस्थान के ईई से जवाब तलब, 2 दिन में देना होगा उत्तर

 

ठ महापर्व पर सुशीला तिवारी अस्पताल के समीप स्थित नहर में गंदा पानी छोड़ने के मामले में प्रशासन ने सिंचाई विभाग और जल संस्थान के अधिशासी अभियंताओं से जवाब तलब किया है। दो दिन के भीतर प्रशासन को बताना होगा कि महापर्व के मौके पर नहर में गंदा पानी किसने और क्यों छोड़ा। उत्तर संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित विभागों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

27 अक्तूबर को छठ के मौके पर जब पूर्वांचल समाज की सैकड़ों महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने के लिए रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल पर जुटी थी, तभी नहर में कीचड़युक्त पानी बहने लगा। इससे पहले सुबह से ही नहर में साफ पानी का प्रवाह हो रहा था। ऐसे में महिलाओं को नहर में बह रहे गंदे पानी में खड़े होकर ही सूर्य को अर्घ्य देना पड़ा था। इसे लेकर छठ महासभा और पूर्वांचल समाज के लोगों में गुस्सा था।
6 छठ महापर्व के मौके पर नहर में गंदा पानी छोड़ने के मामले में सिंचाई विभाग और जल संस्थान दोनों के ही अधिशासी अभियंताओं का जवाब तलब किया है। उन्हें दो दिन में इस मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। दो दिन के भीतर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो संबंधित विभागों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। – गोपाल सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट
और पढ़े  गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव: परिणाम घोषित, हिमांशु अध्यक्ष और सचिव पद पर एनएसयूआई के मयंक काबिज
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…