नैनीताल- राजभवन और कैंची धाम भी जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Spread the love

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित नैनीताल कार्यक्रम को देखते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश दिए।

राजभवन में हुई बैठक में राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा प्रदेश के लिए गौरव है। अधिकारी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नैनीताल राजभवन के 125 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी। वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। कैंची धाम मंदिर में बाबा नींब करौरी महाराज के दर्शन भी करेंगी। बैठक में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, प्रबंध निदेशक केएमवीएन विनीत तोमर, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, कुलपति कुमाऊं विवि प्रो. दीवान सिंह रावत, एसपी यातायात जगदीश चंद्र सहित आदि रहे।

Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ में चढ़ावा हेराफेरी: अब 'कुबेर का खजाना' खंगालेगी पुलिस, BKTC से मांगा 3 वर्षों के दान का रिकॉर्ड
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love