भीमताल- डैम की जांच कराने के लिए  ग्रामीण धरने पर बैठे

Spread the love

 

 

 धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवनगर-पलड़ा में लघु सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए डैम के छह महीने में ही टूटने से लोग नाराज हैं। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बुधवार को भीमताल में लघु सिंचाई विभाग कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

कांग्रेसी नेता मनोज शर्मा ने बताया कि विभागीय लापरवाही से 90 लाख की लागत से बने डैम का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ नहीं किया गया। इसके चलते छह महीने में ही डैम टूट गया। डैम टूटने से ग्रामीणों की कृषि भूमि तक बह गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। बुधवार को अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। लोगों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन में कहा कि जल्द मामले की जांच नहीं की गई तो आंदोलन होगा। अधिशासी अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच एसडीएम स्तर से चल रही है। विभाग की ओर से भी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख नंदाबल्लभ बृजवासी, दीपक पौडवाल, अमित कुमार, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी: भूस्खलन से बंद मसूरी-दून मार्ग आज खुला, हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू, यमुनोत्री हाईवे बंद
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love