Vacancy 2025: सेबी में निकली ग्रेड-ए असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, आवेदन आज से शुरू, 110 पदों पर होगा चयन

 

 

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 30 अक्तूबर 2025 से अधिकारी ग्रेड-ए असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 28 नवंबर 2025 तक सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 110 पदों को भरा जाएगा। इनमें सामान्य स्ट्रीम के 56, लीगल स्ट्रीम के 20, और सूचना प्रौद्योगिकी स्ट्रीम के 22 पद शामिल हैं। इसके अलावा, रिसर्च स्ट्रीम के 4, राजभाषा स्ट्रीम के 3, इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) के 2, और इंजीनियरिंग (सिविल) के 3 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

  • जनरल स्ट्रीम: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में मास्टर डिग्री/दो वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा/लॉ या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री/या सीए, सीएफए, सीएस, कॉस्ट अकाउंटेंट।
  • लीगल स्ट्रीम: अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए।
  • इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) स्ट्रीम: किसी भी ब्रांच में इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या किसी विषय में बैचलर डिग्री के साथ कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन या आईटी में दो वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएट क्वालिफिकेशन।
  • रिसर्च स्ट्रीम: उम्मीदवारों के पास इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, इकॉनोमेट्रिक्स, फाइनेंशियल/बिजनेस/एग्रीकल्चरल/इंडस्ट्रियल इकोनॉमिक्स या बिजनेस एनालिटिक्स में कम से कम दो वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करने होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

चयन तीन चरणों में होगा चयन

सेबी ग्रेड ए भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इसमें सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) आयोजित की जाएगी, जिसके बाद दूसरा चरण (CBT-2) होगा। दोनों परीक्षाओं में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

और पढ़े  जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया
  • Related Posts

    जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 25 अक्टूबर 2026 की तारीख बेहद अहम है। आज कई भर्ती अभियानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इनमें दक्षिण…

    सरकारी नौकरी: इन 4 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भरें फॉर्म, जानें डिटेल्स

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए चार संस्थानों में भर्ती के अवसर हैं। इनमें दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन…