ISRO SAC: इसरो में 10वीं-ITI पास और फार्मेसी डिप्लोमा वालों के लिए नौकरी, 13 नवंबर तक करें आवेदन

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (Space Applications Centre – SAC) ने तकनीशियन ‘B’ और फार्मासिस्ट ‘A’ पदों के लिए भर्ती अधिसूचना 2025 आधिकारिक जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार www.sac.gov.in  या careers.sac.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 13 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न तकनीकी ट्रेडों और एक फार्मेसी पद सहित कुल 55 रिक्तियों को भरना है।

कौन कर सकता है आवेदन?

अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (SAC), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में जारी भर्ती के अंतर्गत तकनीशियन ‘B’ (Post Code 09–15) पदों के लिए उम्मीदवारों को मैट्रिकुलेशन (SSC/10वीं कक्षा) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड – जैसे फिटर, इलेक्ट्रीशियन, आईटी, मैकेनिक, आदि में आईटीआई, एनटीसी या एनएसी प्रमाणपत्र होना चाहिए। केवल मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त योग्यता ही मान्य मानी जाएगी।

फार्मासिस्ट ‘A’ (Post Code 16) पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास फार्मेसी में प्रथम श्रेणी (First Class) के साथ डिप्लोमा होना आवश्यक है।

ऐसे होगा चयन

चयन दो चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण। पहले चरण में 90 मिनट की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 80 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक का नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू होगा। यह परीक्षा प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर होगी।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण (Skill Test) के लिए बुलाया जाएगा, जो लगभग 1:5 के अनुपात में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा केवल अर्हक प्रकृति (Qualifying in Nature) की होगी, अर्थात् इसमें प्राप्त अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाएंगे।

और पढ़े  जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

आवेदन शुल्क

सभी आवेदकों को प्रारंभ में 500 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI) के जरिए जमा करना होगा। यह भुगतान आधिकारिक वेबसाइट के आवेदन पोर्टल पर ही किया जाएगा।

महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है। इन वर्गों के उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने के बाद पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। वहीं, अन्य सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में बैठने के बाद 400 रुपये की वापसी की जाएगी।

  • Related Posts

    जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 25 अक्टूबर 2026 की तारीख बेहद अहम है। आज कई भर्ती अभियानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इनमें दक्षिण…

    सरकारी नौकरी: इन 4 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भरें फॉर्म, जानें डिटेल्स

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए चार संस्थानों में भर्ती के अवसर हैं। इनमें दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन…