दाग वर्दी पर: महिला डीएसपी पर चोरी की एफआईआर, अपनी ही दोस्त के घर से चुराए 2 लाख और मोबाइल

Spread the love

ध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में पदस्थ महिला उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) कल्पना रघुवंशी पर एक दोस्त के घर चोरी करने के आरोप में जहांगीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला डीएसपी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देते हुए सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। पुलिस जहां महिला डीएसपी से पूछताछ करने उनकी तलाश कर रही है, वहीं, पुलिस मुख्यालय भी उनकी कुंडली खंगालने में जुट गया है।

 

जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार प्रमिला तिवारी गल्ला मंडी जहांगीराबाद में रहती हैं। वह डीएसपी कल्पना रघुवंशी की दोस्त हैं। दोनों महिलाओं का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। प्रमिला तिवारी ने पुलिस को बताया कि इस साल 24 सितंबर को वह अपने बेटी के साथ घर पर थीं। दोपहर में वह नहाने चली गई थीं, तभी गेट खुला पाकर उनके कमरे से कोई बैग चोरी कर ले गया था। बैग में एक महंगा मोबाइल और दो लाख रुपये कैश रखा था। फरियादी ने नहाने के बाद दूसरे कार्यों में व्यस्त होने के कारण नहीं देखा। कुछ देर बाद देखा तो सामान चोरी हो चुका था।

 

सीसीटीवी में हाथों में दिख रही गड्डी
महिला ने पुलिस को बताया कि चोरी का शक किसी परिचित पर होने के कारण उसने सीसीटीवी फुटेज देखे तो डीएसपी कल्पना रघुवंशी उनके घर में प्रवेश करते हुए दिखीं। डीएसपी जब उनके घर से निकल रही थीं तो उनके हाथ में नोटों की गड्डी भी दिख रही थी। इसके बाद उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनकी डीएसपी दोस्त कल्पना रघुवंशी चोरी कर सकती है। कुछ दिनों बाद उन्होंने जहांगीराबाद थाने में चोरी की नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। चूंकि, मामला पुलिस अधिकारी के खिलाफ था, इसलिए थाना पुलिस ने बारीकी से जांच की और पुष्टि होने के बाद चोरी का नामजद प्रकरण डीएसपी कल्पना रघुवंशी के खिलाफ दर्ज किया है।

मोबाइल लौटाए, लेकिन दो लाख नहीं दिए
एसीपी जहांगीराबाद बिट्टू शर्मा ने बताया कि चोरी की नामजद शिकायत होने की भनक लगते ही महिला डीएसपी ने फरियादी को मोबाइल लौटा दिया है, लेकिन दो लाख रुपये नकदी नहीं लौटाई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, पुलिस मुख्यालय भी महिला डीएसपी को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर रहा है।

और पढ़े  बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ मामला

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ मामला

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश के आगर मालवा पुलिस की कार्रवाई पर राजस्थान के झालावाड़ जिले की चौमहला कोर्ट ने दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया…


    Spread the love

    Attack- चार राज्यों में फैलाई जा रही थीं स्लीपर सेल की जड़ें, सेकंड हेड कमांडर सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल की शांत फिजा में एक बार फिर आतंकी गतिविधियों में लिप्त कट्टरपंथी के गिरफ्तार किए जाने के बाद आतंकी गतिविधियो के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा…


    Spread the love