अयोध्या: सर्दियां आते ही बदल गई भगवान राम की दिनचर्या, आरती-शयन के साथ भोग में भी हुआ बदलाव, अब ये रहेगा भोग

Spread the love

रामनगरी में जैसे ही मौसम ने करवट ली, वैसे ही श्रीरामजन्मभूमि परिसर में भी राग-भोग की परंपरा में बदलाव दिखने लगा। सुबह की ठंडक और शाम की नमी को देखते हुए अब रामलला को गुनगुने जल से स्नान कराया जा रहा है। भोग में भी मौसमी परिवर्तन के अनुरूप बदलाव किए गए है।

बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश जैसे पौष्टिक ड्राई फ्रूट चढ़ाए जा रहे हैं, ताकि रामलला को सर्दी-जुकाम का कष्ट न हो।राम मंदिर में रामलला पांच साल के बालक के रूप में विराजमान हैं। ऐसे में उनकी सेवा एक बालक के रूप में ही की जाती है। जब-जब मौसम बदलता है तो उनके राग-भोग में भी बदलाव किया जाता है। मौसम के बदलते स्वरूप को ध्यान में रखते हुए भगवान की सेवा भी उसी अनुरूप ढाली जाती है। स्नान का जल सुबह हल्का गुनगुना रखा जा रहा है। भोग की थाली में अब तुलसी-दल से सुसज्जित खीर, माखन-मिश्री के साथ मेवे का पंचामृत शामिल है।

 

राम मंदिर के पुजारी ने बताया कि अब चूंकि मौसम में सिहरन शुरू हो गई है। सुबह-शाम ठंड होने लगी है, इसलिए बालकराम के राग-भोग में परिवर्तन कर दिया गया है। बालकराम को सुबह 4:30 बजे जगाया जाता है और उन्हें स्नान कराया जाता है। उन्हें ठंड न लगे, इसलिए अब उन्हें गुनगुने पानी से स्नान कराया जाता है। साथ ही भोग में भी बदलाव किया गया है। भोग में रबड़ी व पेड़ा दिया जा रहा है। ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम व पिस्ता भी दिया जा रहा है। पिस्ता मिलाकर गर्म दूध दिया जा रहा है। भोजन में पूड़ी व हलुआ परोस रहे हैं। 

और पढ़े  दिल्ली रोड पर तेज रफ्तार कार ने सात पुलिसकर्मियों का मारी टक्कर, एक ही हालत नाजुक, चालक पकड़ा

राम मंदिर का निर्माण लगभग हुआ पूरा

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का भव्य निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब मंदिर में धार्मिक आयोजन और औपचारिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि अब जब मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, तो भगवान श्रीराम के साथ पूरा ‘राम परिवार’ मंदिर की पहली मंजिल पर विराजमान है। यह मंदिर के निर्माण सफर का ऐतिहासिक क्षण है, जिसका साक्षी पूरा देश बनेगा।

मिश्रा ने आगे कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर ‘ध्वज’ फहराएंगे, उसी दिन ‘राम परिवार’ की विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा किया जा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी चंपत राय को सौंपी गई है। इस कार्यक्रम में 6000 से 8000 आमंत्रितों को शामिल किया जाएगा, जिनमें संत, धार्मिक नेता, श्रद्धालु और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। अयोध्या में इस अवसर पर व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं, ताकि आयोजन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बन सके।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: चढ़ावा चोरी की वजह से भंग हो सकता है राम मंदिर ट्रस्ट, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरह होगी व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय…


    Spread the love

    लखनऊ में 1 लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तरप्रदेश की लखनऊ पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस टीम के साथ हुई एक मुठभेड़ के…


    Spread the love