हरिद्वार- कोर्ट परिसर में घुसा हाथी, तोड़ने लगा गेट, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने भाग कर बचाई जान, वीडियो

 

हरिद्वार में जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों पहुंचना लगातार जारी है। रोशनाबाद के कोर्ट परिसर में भी देर रात जंगली हाथी पहुंच गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में रात ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने भाग कर जान बचाई। वहीं, हाथी परिसर में लगे लोहे के गेट को तोड़ने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने हाथी की दस्तक को मोबाइल में कैद किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

जमालपुर कलां में घुसे हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात

जमालपुर कलां में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। झुंड में शामिल आठ हाथियों को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं, हाथियों ने धान और गन्ने की फसलें भी रौंद दी। घंटों की मशक्कत के बाद वन प्रभाग ने हाथियों को खदेड़ा।

और पढ़े  व्हाट्सएप पर भेजी चालान की एपीके फाइल: मोबाइल का एक्सेस लेकर खाते से उड़ाए 4.40 लाख, ठग गुजरात से गिरफ्तार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…