नैनीताल : हल्द्वानी के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया गिरफ्तार..

Spread the love

पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने पनचक्की के पास एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया। टीम ने तीन पुरुष और दो महिलाओं को पकड़ा है। सेंटर से पुलिस दो महिलाओं को बचाया। इस दौरान पुलिस को कई चैट (सोशल मीडिया) मिले हैं, इसमें बाहर और नैनीताल जिले से जुड़े मोबाइल नंबर भी बताए जा रहे हैं। सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि पनचक्की के पास एक स्पा सेंटर में गड़बड़ी के संबंध में सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारने की कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। कार्रवाई के दौरान मोबाइल नंबर में कई चैट मिले, इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी ललिता पांडे ने बताया कि टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि झारखंड की दो महिलाओं को बचाया गया है, दोनों को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया गया था। मोबाइल में मिले नंबर के मालिकों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पांच लोगाें के खिलाफ देह व्यापार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा का कहना है कि सेंटर में अनैतिक गतिविधियां मिलीं हैं। पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है।
युवतियों के भेजे जाते थे फोटोग्राफ
हल्द्वानी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया चैट के जरिए स्पा सेंटर से जुड़े और अन्य लोगों में बातचीत होती थी। पहले कोड में बात होती थी फिर युवतियों के फोटोग्राफ भेजे जाते थे। चैट में संदिग्ध बातों का पता चला है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि सेंटर से 25 महिलाएं जुड़ी हुई थीं। स्पा सेंटर का अच्छा खासा किराया भी दिया जा रहा था।
कई सेंटरों पर हो चुकी कार्रवाई
हल्द्वानी। शहर में बीते चार महीनों में करीब दस स्पा सेंटरों पर कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने पिछले महीने हाइडिल गेट के पास स्पा सेंटर पर छापा मारकर एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया था।

और पढ़े  नैनीताल- 12 अगस्त की रात होगा पर्सीड उल्कापात का शानदार प्रदर्शन

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *