प्रधानमंत्री मोदी- नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, गोवा में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी इस दिवाली गोवा तट पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ मनाएंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की नौसेना के जवानों के साथ पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न दिवाली के जश्न के साथ मनाएंगे।

 

सूत्रों के मुताबिक, इस बार प्रधानमंत्री मोदी भारतीय नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। यह पहली बार होगा जब वे नौसेना के जवानों के साथ दिवाली का त्योहार का जश्न मनाएंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी जवानों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ भोज में शामिल हो सकते हैं।  2014 से प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद से पीएम मोदी सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाते रहे हैं।

 

2014 से प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद से पीएम मोदी सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाते रहे हैं। 2014 में वह लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में तैनात सैनिकों के साथ प्रकाशोत्सव मनाने गए थे। वर्ष 2015 में वह 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाब के अमृतसर स्थित डोगराई युद्ध स्मारक गए थे।

2016 में प्रधानमंत्री दिवाली पर हिमाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल और सेना के जवानों से मुलाकात की थी। अगले वर्ष वह जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षा बलों से मिलने गए थे। 2018 में प्रधानमंत्री ने अपनी दिवाली उत्तराखंड के हर्षिल में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ बिताई थी। 2019 में वे जम्मू-कश्मीर के राजौरी में जवानों से मिलने गए।

2020 में प्रधानमंत्री राजस्थान के जैसलमेर के लोंगेवाला में थे। प्रधानमंत्री ने 2021 की दिवाली जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में सैनिकों के साथ मनाई। 2022 में प्रधानमंत्री मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कारगिल का दौरा किया था। वहीं, 2023 और 2024 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लेपचा और गुजरात के सिरक्रीक में तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाई।

और पढ़े  दिल्ली: रोड रेज में FIR को सुप्रीमकोर्ट में चुनौती, कहा-चढ़ावा चोरी की खबरों के चलते किया जा रहा परेशान

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love

    बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बीमारी के मामले बढ़कर 2,308 व इन्फ्लुएंजा ए+बी के 3,000 हो गए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार…


    Spread the love