उत्तराखंड- धनतेरस…बाजार में धनवर्षा, शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने निकले लोग, दीपावली का हुआ आगाज

Spread the love

 

नतेरस के साथ आज शनिवार से पांच दिवसीय दीपावली उत्सव का आगाज हो गया। पूजा-अर्चना के साथ बाजार में धनवर्षा हुई। शुभ मुहूर्त में दूनवासी खरीदारी करने निकले। बाजार में रौनक देखने को मिली। धनतेरस के बाद दीपावली, गोवर्धन और भाईदूज का पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा।

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आज शनिवार को धनतेरस का पर्व मनाया गया। धनतेरस पर इस बार ब्रह्म योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। शुक्रवार को भी दिनभर बाजार गुलजार रहा। व्यापारियों ने धनतेरस के लिए अपने प्रतिष्ठानों को सजाया।

ज्योतिषाचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 12:18 बजे शुरू होकर 19 अक्तूबर को दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी। ऐसे में प्रदोष काल को देखते हुए धनतेरस का पर्व 18 अक्तूबर को है।

पंचांग के अनुसार 18 अक्तूबर की सुबह ब्रह्म योग शुरू हुआ और रात 1:48 बजे तक रहेगा। वहीं, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शनिवार दोपहर 3:41 बजे के बाद से शुरू होगा। वहीं, बाजार में व्यापारियों ने दुकानों को सजाने के साथ ही ग्राहकोंं को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर भी रखे हैं।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल में आठ मोटर मार्ग बंद, छह भवन क्षतिग्रस्त,DDMA की बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट अनुसार
  • Related Posts

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love

    उत्तराखंड: PM मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया…


    Spread the love