उत्तराखंड: रजत जयंती पर विधानसभा का विशेष सत्र, राष्ट्रपति मुर्मू को किया आमंत्रित, PM मोदी के भी आने की उम्मीद

Spread the love

 

त्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हो सकती हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। वह सदन को संबोधित करेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी रजत जयंती समारोह में शामिल होने की संभावना है।

नौ नवंबर को उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 साल पूरे करने जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार इसे रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाएगी। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नवंबर में ही विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आहूत होगा, जिस पर कैबिनेट में मुहर लग चुकी है। इस सत्र की तिथियों के निर्धारण के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। जल्द ही तिथियां भी तय हो जाएंगी। दो दिन के सत्र में राज्य के अब तक की उपलिब्धयों, भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल हो सकती हैं। वह सत्र को संबोधित भी कर सकती हैं। हालांकि अभी उनके कार्यक्रम पर अंतिम मुहर नहीं लगी लेकिन अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति के दून पहुंचने पर सहमति बन चुकी है। विधानसभा सत्र की तिथियां निर्धारित होने के बाद राष्ट्रपति के दौरे की तिथियां भी तय हो जाएंगी।

पीएम मोदी के भी पहुंचने की संभावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक पीएम मोदी के दौरे पर भी सहमति तो बन चुकी है लेकिन अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

और पढ़े  कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

विशेष सत्र की तैयारी में जुटा विधानसभा सचिवालय

विधानसभा सचिवालय विशेष सत्र की तैयारी में जुटा हुआ है। मकसद ये है कि चूंकि प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती पर यह सत्र हो रहा है, यह भव्य होना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण लगातार इसकी तैयारी की निगरानी कर रही हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love

    उत्तराखंड: PM मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया…


    Spread the love