दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई खराब, 380 के पार एक्यूआई… इन रोगियों को N-95 मास्क पहनने की सलाह

 

 

दिल्ली में दिवाली से पहले ही लोगों का प्रदूषण से दम घुटने लगा है। दिल्ली में शनिवार सुबह कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 11 बजे तक आनंद विहार में सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 387 दर्ज किया गया, जोकि ‘बहुत खराब’ श्रेणी है। बवाना में एक्यूआई 312 दर्ज किया गया।

बढ़ते वायु प्रदूषण के बारे में चिंता जताते हुए, गाजियाबाद के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. शरद जोशी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “एक्यूआई में काफी वृद्धि हुई है। यह सीओपीडी, अस्थमा या तपेदिक जैसे रोगों का इतिहास रखने वाले लोगों के लिए श्वसन संबंधी समस्याओं को बढ़ाता है, जिससे खांसी, बुखार, सांस फूलना और सीने में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।” उन्होंने खराब वायु गुणवत्ता से बचाव के लिए सभी को बाहरी गतिविधियों के दौरान एन-95 या डबल सर्जिकल मास्क पहनने की सलाह दी है।

 

सीपीसीबी के अनुसार, सुबह 11 बजे आईजीआई हवाई अड्डा (टी3) में (206), बुराड़ी क्रॉसिंग (272), चांदनी चौक (261), आईटीओ (274), लोधी रोड पर (200) एक्यूआई दर्ज किया गया।

जानें एक्यूआई रीडिंग के मानक
एक्यूआई रीडिंग को अच्छा (0-50), संतोषजनक (51-100), मध्यम प्रदूषित (101-200), खराब (201-300), बहुत खराब (301-400), और गंभीर (401-500) श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है।

और पढ़े  नेहरू जयंती: प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व पीएम को किया याद, कांग्रेस नेताओं ने समाधि स्थल पहुंचकर किया नमन
  • Related Posts

    अमेजन का बड़ा दांव: भारत में 2030 तक करेगा 7 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, जानें किन राज्यों के लिए तैयारी

    वैश्विक ई-कॉमर्स और क्लाउड टेक्नोलॉजी कंपनी अमेजन ने भारत के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को व्यापक स्तर पर विस्तार देने का ऐलान किया है। कंपनी वर्ष 2030 तक…

    माफी दिल से मांगें, दिमाग से नहीं: SC की संजय राउत को नसीहत, कहा- आप अनुभवी नेता, संयम रखें

    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका के खिलाफ कथित टिप्पणियों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत को नसीहत दी है। आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर सुनवाई के दौरान अदालत…