सुप्रीम कोर्ट: SC ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर लिया स्वतः संज्ञान, केंद्र, हरियाणा सरकार और CBI को नोटिस जारी

 

 

देशभर में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट स्कैम के मामलों पर अब सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार (MHA सेक्रेटरी), सीबीआई, हरियाणा सरकार और अंबाला के साइबर क्राइम विभाग को नोटिस जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि न्यायाधीशों के फर्जी हस्ताक्षरों के साथ जारी किए गए फर्जी न्यायिक आदेश न्याय प्रणाली में जनता के विश्वास की नींव को हिला देते हैं। यह कार्य न केवल कानून के शासन पर हमला है बल्कि न्यायपालिका की गरिमा पर सीधा प्रहार भी है।

वरिष्ठ नागरिक दंपति की शिकायत से शुरू हुआ मामला
यह कार्रवाई उस शिकायत के बाद हुई जिसमें एक वरिष्ठ नागरिक दंपति से पिछले महीने डिजिटल अरेस्ट स्कैम के जरिए उनकी जीवनभर की बचत ठगी गई थी। इस गंभीर घटना को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने खुद इस पर संज्ञान लिया।

जांच की स्थिति रिपोर्ट मांगी
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार और अंबाला साइबर क्राइम के एसपी से अब तक हुई जांच की स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि इस तरह के साइबर अपराधों पर सख्त कदम जरूरी हैं ताकि लोगों का भरोसा डिजिटल व्यवस्था पर बना रहे।

और पढ़े  दिल्ली में सांसों पर संकट: केंद्र सख्त, वायु प्रदूषण कम नहीं हुआ तो अफसरों पर दर्ज होगा केस, दिया यह निर्देश
  • Related Posts

    अमेजन का बड़ा दांव: भारत में 2030 तक करेगा 7 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, जानें किन राज्यों के लिए तैयारी

    वैश्विक ई-कॉमर्स और क्लाउड टेक्नोलॉजी कंपनी अमेजन ने भारत के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को व्यापक स्तर पर विस्तार देने का ऐलान किया है। कंपनी वर्ष 2030 तक…

    माफी दिल से मांगें, दिमाग से नहीं: SC की संजय राउत को नसीहत, कहा- आप अनुभवी नेता, संयम रखें

    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका के खिलाफ कथित टिप्पणियों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत को नसीहत दी है। आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर सुनवाई के दौरान अदालत…