अमृतसर-सहरसा गरीब रथ ट्रेन में लगी आग- सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हादसा, महिला झुलसी, 3 एसी कोच चपेट में आए

Spread the love

 

मृतसर-सहरसा गरीब रथ (12204, बिहार जाने वाली) ट्रेन में अचानक आग लग गई। ट्रेन के 2-3 एसी डिब्बों में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से एक महिला यात्री झुलस गई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। चलती ट्रेन में आग की घटना फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हुई है।

फतेहगढ़ साहिब के ब्राह्मणमाजरा के पास अचानक ट्रेन में आग लग गई। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही नगर कौंसिल सरहिंद के दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी हुई बताई जा रही है। ट्रेन का एसी डिब्बा (G19, 223125/C) बुरी तरह प्रभावित हुआ, जबकि 2 अन्य डिब्बों को भी नुकसान पहुंचा। उन्हें ट्रेन के बाकी हिस्सों से अलग कर दिया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, ट्रेन से सामान निकालते समय एक महिला झुलस गई है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भेजा गया है।

आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, क्योंकि प्रभावित डिब्बे इलेक्ट्रिक पैनल वाले डिब्बे के बगल में थे। स्थिति नियंत्रण में है। घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  NTET 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, अभी करें डाउनलोडइस दिन होगा एग्जाम
  • Related Posts

    होर्मुज में बिगड़े हालात: ईरानी सेना ने भारत आ रहे इस जहाज को बनाया बंधक, 3 पर की गोलीबारी

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर बारूद की गंध फैल गई है। बुधवार को ईरानी सेना ने अंतरराष्ट्रीय जलसीमा से गुजर रहे…


    Spread the love

    Weather- दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लू के थपेड़े, पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर-पश्चिम भारत में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लू का असर साफ दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार,…


    Spread the love