उत्तराखंड / हरिद्वार : एक्शन में धामी सरकार, कुंभ में कोरोना जांच फर्जीवाड़े में 2 अधिकारी निलंबित..

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच हुए हरिद्वार के कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग में फर्जीवाड़े के मामले में दो अधिकारियों पर गाज गिरी है। शासन ने गुरुवार को मेला स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन सिंह सेंगर और प्रभारी अधिकारी एनके त्यागी को निलंबित कर दिया है। बता दें कि मामला उजागर होने के बाद शासन ने हरिद्वार के जिलाधिकारी को जांच का आदेश दिया था। जिलाधिकारी ने यह जिम्मा मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सौरभ गहरवार को सौंपा था। सीडीओ को जांच रिपोर्ट 15 दिन में देनी थी लेकिन उन्हें जांच पूरी करने में सवा दो महीने का वक्त लग गया। जांच में एक लाख से अधिक मोबाइल नंबरों का सत्यापन हुआ। जिलाधिकारी ने शासन को हाल ही में जांच रिपोर्ट सौंपी थी।

और पढ़े  उत्तराखंड: 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का बढ़ेगा मानदेय, विस सत्र में मंत्री ने दी जानकारी
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…