DIG हरचरण भुल्लर गिरफ्तार, घर से मिला 5 करोड़ कैश, नोटों से भरा बैग और सूटकेस

 

पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई चंडीगढ़ ने वीरवार को एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में मोहाली से गिरफ्तार किया है। सीबीआई चंडीगढ़ की 8 टीमों ने मामले में वीरवार को अंबाला, मोहाली, चंडीगढ़ और रोपड़ सहित 7 ठिकानों पर रेड की। डीआईजी भुल्लर के ऑफिस, घर, फार्म हाउस और अन्य ठिकानों को सीबीआई ने खंगाला।

मोहाली स्थित कॉम्पलेक्स ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर-40 के मकान नंबर-1489 में सीबीआई की टीम सुबह से रिश्वत के मामले में जांच करती रही। सीबीआई ने इस मामले में भुल्लर के बिचौलिये कृष्णू को भी गिरफ्तार किया है, जोकि डीआईजी के कहने पर स्क्रैप डीलर से उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में हर महीने मंथली वसूलने जाता था।

 

सीबीआई सूत्रों के अनुसार डीआईजी भुल्लर की चंडीगढ़ कोठी से 5 करोड़ से ज्यादा का कैश मिला है। यह कैश 3 बैग और एक सूटकेस में भरा हुआ था। यह कैश कुल कितना है इसकी सूचना अभी नहीं मिली है। फिलहाल कैश की गिनती की जा रही है। डीआईजी भुल्लर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। डीआईजी भुल्लर के पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के डीजीपी रह चुके हैं।

और पढ़े  भारत-पाकिस्तान सीमा पर कार्रवाई: ड्रोन से भेजे गए हथियार और हेरोइन की खेप बरामद, 4 पिस्तौल और ये सामान मिला
  • Related Posts

    पंजाब में ईडी का बड़ा एक्शन: 7 आईएएस-आईपीएस को समन, निलंबित डीआईजी भुल्लर मामले में बढ़ा जांच का घेरा

    पंजाब में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब राज्य के प्रशासनिक और पुलिस महकमे के अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू…

    भारत-पाकिस्तान सीमा पर कार्रवाई: ड्रोन से भेजे गए हथियार और हेरोइन की खेप बरामद, 4 पिस्तौल और ये सामान मिला

    पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन के जरिए भेजी गई हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप बरामद की है। खालड़ा सेक्टर के…