पंजाब: अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर वरिंदर का निधन, कार्डियक अरेस्ट आया, सलमान खान के साथ किया था काम

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का निधन हो गया है। मूल रूप से पंजाब के जालंधर के रहने वाले वरिंदर सिंह घुम्मण को द हीमैन ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। 2009 में उन्होंने मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था। वह प्रमुख भारतीय प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर, एक्टर और डेयरी किसान थे। वे दुनिया के पहले शुद्ध शाकाहारी प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर माने जाते थे और भारत के बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र में एक प्रेरणा स्रोत रहे हैं।

वरिंदर घुम्मण बाजू का माइनर ऑपरेशन करवाने के लिए फोर्टिस अस्पताल अमृतसर गए थे। वह अकेले ही जालंधर बस्ती शेख स्थित घर से निकले थे। क्योंकि यह माइनर ऑपरेशन था। इसलिए उनको आज ही वापस आना था, लेकिन अचानक उनको कार्डियो अरेस्ट आ गया और मौत हो गई। पंजाब के खिलाड़ियों को उनकी मौत पर यकीन नहीं हो रहा है। पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है।
वरिंदर ने मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह प्रथम भारतीय बॉडीबिल्डर हैं जिन्हें आईएफबीबी प्रो कार्ड मिला। 2011 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया ग्रां प्रिक्स में सफलता मिली। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी लड़ी हैं और भारतीय टीम का नेतृत्व किया है।
वरिंदर घुम्मण ने पंजाबी फिल्म कबड्डी वनस एगेन में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी। हिंदी फिल्म में भी अभिनय किया। 2019 में फिल्म मरजावां में भी उन्होंने अभिनय किया था। आने वाली फिल्म टाइगर 3 में भी वो दिखाई देंगे। वरिंदर घुम्मण कई पंजाबी व हिंदी फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं।
घुम्मण ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी भारत का नाम रोशन किया। वरिंदर घुम्मन कई पंजाबी और हिंदी फिल्मों मे एक्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान समेत कई बड़े सितारों के साथ भी काम किया।

Spread the love
और पढ़े  पंजाब कांग्रेस में होगी टूट!: राहुल के खास चन्नी नाराज, रंधावा शाह से मिले,चुनाव से पहले होगा बड़ा खेला
  • Related Posts

    पंजाब कांग्रेस में होगी टूट!: राहुल के खास चन्नी नाराज, रंधावा शाह से मिले,चुनाव से पहले होगा बड़ा खेला

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब कांग्रेस में बगावत के सुरों ने पार्टी की फूट को एक बार फिर उजागर कर दिया है। राहुल गांधी के खास माने जाने वाले पूर्व सीएम चरणजीत…


    Spread the love

    बेअदबी कानून: विधायक बोले-बिना पढ़े किए थे दस्तखत, श्री अकाल तख्त का आदेश- एक माह में दूर करें आपत्तियां

    Spread the love

    Spread the loveद जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर सोमवार को पंजाब सरकार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष जवाब देना पड़ा। पेशी के…


    Spread the love