हल्द्वानी- जानकारी नहीं होने से सिटी बस को नहीं मिल रही सवारी

Spread the love

 

हुप्रतीक्षित सिटी बस सेवा मंगलवार को शुरू तो हो गई लेकिन जानकारी नहीं होने से अभी बसों को सवारी नहीं मिल रही हैं। शहर के लिए निर्धारित छह में से तीन रूट पर यह सेवा 12 बसों के साथ शुरू तो हो गई लेकिन अब लागत निकालना भी मुश्किल दिख रहा है।

सिटी बस सेवा के लिए यूराे-6 मानक वाली तकरीबन 30 लाख की बस रूट नंबर एक पर लगाई गई है। रानीबाग से भाखड़ा ये बस 29 स्टॉपेज पर रुकती है। रानीबाग से पहाड़ के लोगों को शहर के विभिन्न इलाकों से मुखानी के भाखड़ा पुल पहुंचाती है।

डेढ़ घंटे के दौरान तकरीबन 28 किमी के दूरी तय करने के बाद टिकट बिक्री से 126 रुपये की आमदनी हुई जबकि बस 440 रुपये का डीजल पी गई। ऐसे में बस मालिक ईंधन के साथ-साथ चालक-परिचालक के मेहनताने की रकम भी नहीं निकलवा पाया। लोगों का कहना है कि प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण सिटी बस सेवा की जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं है।

चिल्लर लेकर बैठे रह गए
सिटी बस सेवा के लिए किलोमीटर के हिसाब से किराया तय है। परिचालक को दिक्कत न हो, इसके लिए बस मालिक ने उसे सुबह ही एक, दो और पांच रुपये के सिक्के दे दिए थे। अपेक्षा के अनुरूप सवारी नहीं मिलने के कारण परिचालक के बैग में चिल्लर कम ही खर्च हुए।

सिटी बस का निर्धारित किराया
प्रथम दो किमी – 9 रुपये
दो से छह किमी – 12 रुपये
छह से 10 किमी – 18 रुपये
10 से 14 किमी – 25 रुपये
14 से 19 किमी – 30 रुपये
19 से 24 किमी – 35 रुपये
24 से 29 किमी – 40 रुपये
29 किमी से ज्यादा – 45 रुपये

और पढ़े  तीन-चार दिन में उत्तराखंड पहुंचेगा मानसून, आज बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-तूफान की चेतावनी

इन रूट पर भी होना है बसों का संचालन
:- बस स्टेशन – ट्रांसपोर्ट नगर – कुसुमखेडा
:- स्टेशन-दुर्गा सिटी सेंटर, नवाबी रोड-रिलायंस माॅल-भाखड़ा
:- बस स्टेशन- मुखानी चौराहा- ऊंचापुल चौराहा, चौफला चौराहा- कमलुवागांजा-ब्लाॅक-कालाढूंगी चौराहा

अभी शुरुआत है। ऐसे में लोगों को बस के बारे में कम पता है। दो दिन से नुकसान हो रहा है। उम्मीद है कि आने वाले समय में स्थिति बेहतर दिखेगी। – राजेश मोहन शर्मा, बस संचालक
सिटी बस को सवारी मिले इसके लिए विभागीय स्तर पर कार्य किए जाएंगे। बस के रूट पर चलने वाले गैर परमिट वाले व अनाधिकृत वाहनों को भी रोका जाएगा। –
डॉ. गुरुदेव सिंह, आरटीओ


Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love