हरिद्वार: जमीनी रंजिश में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने दी खुद की हत्या की सुपारी, 6 लोग गिरफ्तार

 

रिद्वार में अपनी ही हत्या की 30 लाख रुपये की सुपारी देने का मामला सामने आया है। बहादराबाद पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सामने आया कि आरोपी ने जमीनी विवाद में दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए खुद अपनी ही हत्या की साजिश रची थी।

उसने अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से तीन युवकों के साथ मिलकर अपनी ही गाड़ी पर फायरिंग करने की योजना बनाई थी। उसने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर विपक्षी पर खुद की 30 लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच कर पूरे मामले से पर्दा उठाया।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जाकिर निवासी घोड़ेवाला, थाना बहादराबाद, खालिक निवासी घोड़ेवाला, थाना बहादराबाद उस्मान निवासी जलालपुर, थाना कोतवाली रुड़की सोहेल निवासी सोत मोहल्ला, थाना कोतवाली रुड़की, आजम निवासी कान्हापुर, थाना कोतवाली रुड़की शाजिद निवासी घोड़ेवाला, थाना बहादराबाद शामिल हैं।
और पढ़े  उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग
  • Related Posts

    उत्तराखंड: CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर

    आगामी कुंभ और विधानसभा की सुरक्षा के लिए इंटेलीजेंस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में हुई इंटेलीजेंस के अधिकारियों की बैठक में राज्य में…

    उत्तराखंड: एशिया का 11वां सबसे ऊंचा बांध बनेगा किशाऊ, नौंवा है टिहरी, एशिया में किस बांध की कितनी ऊंचाई

    देश के सबसे ऊंचे टिहरी बांध के साथ अब उत्तराखंड-हिमाचल का किशाऊ बांध देश का दूसरा सबसे ऊंचा और एशिया का 11वां सबसे ऊंचा बांध होगा। इसकी ऊंचाई 232 मीटर…