अयोध्या- खाना खाते ही निकला मुंह से झाग, रावत मंदिर के महंत ने तोड़ा दम, खाते में आए थे 7 करोड़, मौत संदिग्ध

Spread the love

 

रामनगरी में रावत मंदिर के महंत राममिलन दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया गया कि रात में भोजन करने के कुछ देर बाद महंत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख शिष्यों ने तुरंत उन्हें श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर अयोध्या कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दिगंबर अखाड़ा के महंत रामलखन दास और वामन मंदिर के महंत वैदेही बल्लभ शरण भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। शिष्यों का कहना है कि महंत राममिलन दास सरल और धार्मिक स्वभाव के संत थे। वे पिछले 15 वर्षों से रावत मंदिर के महंत के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनके गुरु राममिलन दास राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख अगुवाओं में से एक रहे थे।

जमीन बिक्री के सात करोड़ खाते में आए थे

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में मंदिर से जुड़ी जमीन की बिक्री से करीब छह से सात करोड़ रुपये उनके खाते में आए थे। घटना की जानकारी पर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी अस्पताल पहुंचे। हालांकि अब तक मौत के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love