रद्द हुआ अफगान विदेश मंत्री का आगरा दाैरा..आज ताजमहल भ्रमण का था कार्यक्रम, धरी रह गईं प्रशासन की तैयारियां

अफगान विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी का आगरा दाैरा रद्द हो गया है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि उनके आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इसके बाद फिर से किसी कार्यक्रम की अभी जानकारी नहीं आई है।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी रविवार सुबह आगरा आने वाले थे। अफगान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी की आगरा यात्रा पर पुलिस और प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा था। सहारनपुर हिंसा के बाद पुलिस और प्रशासन ने अफगानी नेता के ताजमहल भ्रमण के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी।
शहर मुफ्ती मजीद रूमी की अगुवाई में मुस्लिमों का प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान के विदेशी मंत्री से मिलना चाहता था, लेकिन प्रशासन ने किसी भी व्यक्ति को मिलने की इजाजत नहीं दी थी। जिला प्रशासन के अनुसार रविवार सुबह 9 बजे अफगान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी देवबंद से शिल्पग्राम पहुंचने वाले थे। सुबह 11 से 12 बजे तक ताजमहल भ्रमण करना था। आखिरी समय में रविवार को अफगान विदेश मंत्री का दाैरा रद्द हो गया।
और पढ़े  नीला ड्रम केस: सौरभ के टुकड़े करने वाली पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को आज मिलेगी सजा
  • Related Posts

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…

    अयोध्या: बाल मान्यता के अनुसार बढ़ाया जाएगा बालक रामलला के विश्राम का समय, दोपहर में भोग के बाद करेंगे आराम

    राम मंदिर में विराजमान रामलला की दिनचर्या में बदलाव की तैयारी है। बाल स्वरूप की मान्यता के अनुरूप अब रामलला को दोपहर में करीब एक घंटे विश्राम देने की व्यवस्था…