उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 15 नए केस मिले, कोई भी मौत नहीं, 17 मरीज हुए ठीक ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 15 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 17 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर 310 पहुंच गई है। जबकि सोमवार को प्रदेश में 313 सक्रिय मामले हैं। विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 16356 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, चमोली, हरिद्वार और पौड़ी में एक-एक, देहरादून में आठ, नैनीताल और पिथौरागढ़ में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342786 हो गई है। इनमें से 329047 लोग ठीक हो चुके हैं।

और पढ़े  प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…