अमेरिका में गहराया संकट, शटडाउन के बीच ट्रंप सरकार ने संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू किया

Spread the love

 

 

मेरिका में शटडाउन को 10 दिन का समय बीत गया है। अब ट्रंप सरकार ने संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है, यह ट्रंप प्रशासन द्वारा डेमोक्रेट पार्टी पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन इससे अमेरिका में राजनीतिक संकट गहराने की आशंका है। अमेरिका के बजट एवं प्रबंधन कार्यालय के निदेशक रस वॉट ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि छंटनी शुरू हो गई है। बजट एवं प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि छंटनी बड़े पैमाने पर हो सकती है।

कर्मचारियों की छंटनी से बढ़ेगा गतिरोध
अमेरिकी सरकार के शिक्षा, वित्त, आंतरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग में छंटनी हो सकती है। इन विभागों के प्रवक्ताओं ने कहा कि उन्हें कर्मचारियों की छंटनी को लेकर नोटिस मिले हैं। आमतौर पर अमेरिका में शटडाउन के दौरान कर्मचारियों को छुट्टियों पर भेज दिया जाता है और शटडाउन खत्म होने के बाद उन्हें वापस बुला लिया जाता है, लेकिन कर्मचारियों की छंटनी अमेरिका में राजनीतिक संकट बढ़ा सकती है। इससे व्हाइट हाउस और कांग्रेस के बीच भी टकराव होने की आशंका है।
ट्रंप प्रशासन के फैसले की आलोचना शुरू
ट्रंप प्रशासन के छंटनी के कदम की आलोचना भी शुरू हो गई है। डेमोक्रेट सांसदों के साथ ही सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के कई सांसदों ने भी ट्रंप प्रशासन के इस कदम की निंदा की है। शुक्रवार रात मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि कई लोगों की नौकरी चली जाएगी और कर्मचारियों की छंटनी डेमोक्रेट पार्टी के फोकस वाले विभागों में ज्यादा होगी। हालांकि उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई। अमेरिका में शटडाउन 1 अक्तूबर  से शुरू हुआ था। ट्रंप प्रशासन ने सभी संघीय एजेंसियों को बजट कार्यालय को उन कर्मचारियों के नामों की सूची देने का निर्देश दिया है, जिन्हें नौकरी से हटाया जा सकता है।

Spread the love
और पढ़े  कमीशन और बंदरबांट' का पैसा सभी में बराबर बंटेगा,जनता के पैसों पर डाका और फिर ईमानदारी' की कसमें! देखें विडियो
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: त्रासदी में 675 मौतों की पुष्टि, 275 से ज्यादा भारतीय लापता, चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है?

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 675 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 275 से अधिक भारतीय…


    Spread the love

    PM का ताशकंद दौरा- उज्बेकिस्तान में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री, बिखरे तिरंगे और संस्कृति के रंग

    Spread the love

    Spread the loveउज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी…


    Spread the love