पत्नी नहीं थी घर… दरिंदे बाप ने 2 बेटियों संग की दरिंदगी की हदें पार, पीड़ितों ने बताई मां को आपबीती

 

गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक अधेड़ व्यक्ति पत्नी की नामौजूदगी में कई दिनों से अपनी नाबालिग दो बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता ने तीन शादियां की हैं। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरी (पीड़िता की मां) और बेटियां (15 व 17) इसी घर में रहती हैं। तीसरी पत्नी वर्तमान में अपने मायके में रह रही है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति पिछले कई दिनों से उसकी अनुपस्थिति में अपनी ही बेटियों के साथ गलत काम करता था। जब बेटियों ने यह बात अपनी मां को बताई, तो उसने पति से विरोध जताया।

इस पर आरोपी ने बेरहमी से पिटाई की, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के अनुसार, आरोपी पति अक्सर नशे में धुत होकर बेटियों पर अत्याचार करता था। भय और सामाजिक कलंक की वजह से वह पहले पुलिस तक नहीं पहुंची, लेकिन जब हालात असहनीय हो गए, तो उसने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया गया। पीड़िताओं के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
और पढ़े  झांसी में दर्दनाक हादसा: सुखनई नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत, एक ही परिवार के थे सभी
  • Related Posts

    शादीशुदा मामा ने की भांजी से शादी: युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह

    यूपी के अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा युवक ने अपनी 19 वर्षीय सगी भांजी से मंदिर में शादी कर ली। घटना की जानकारी सामने आने…

    संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें

    वृंदावन के गुरु कृपा कुंज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत में बड़ा खुलासा सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट…