प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए आज बुलाई अहम बैठक….

Spread the love

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार दोपहर 3.30 बजे अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोरोना की मौजूदा स्थिति के साथ-साथ तीसरी लहर से निपटने को लेकर चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय, कैबिनेट सचिव और नीति आयोग भी शामिल होगा।  

अक्तूबर में सबसे उच्च स्तर पर होंगे कोरोना के मामले: गृह मंत्रालय
गृह मंत्रालय की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी ने तीसरी लहर की आशंका जाहिर की है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी है। इसके मुताबिक अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर पीक पर होगी। साथ ही कमेटी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को बच्चों और युवाओं के लिए मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम करने की सलाह भी दी है। विशेषज्ञों की कमेटी का मानना है कि तीसरी लहर बच्चों व युवाओं के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बच्चों के लिए मेडिकल सुविधाएं, वेंटीलेटर, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस, ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी। क्योंकि, बड़ी संख्या में बच्चे व युवा कोरोना से संक्रमित होंगे।


Spread the love
और पढ़े  युगांडा में मानव तस्करी-साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,हिरासत में भारतीयों समेत 231 विदेशी नागरिक 
  • Related Posts

    चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा-: चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोलकर बाहर कूदा यात्री, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveरविवार तड़के चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त भारी दहशत फैल गई, जब एक यात्री ने चलती फ्लाइट का आपातकालीन दरवाजा अचानक खोल दिया और बाहर छलांग…


    Spread the love

    दिल्ली अग्निकांड: कोई बेड से उठ न सका, कोई सीढ़ियों पर झुलसा, कंकाल बने लोग, 9 लोगों के जिंदा जलने की कहानी

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में रविवार तड़के भीषण आग लग गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *