बरेली बवाल- बीडीए ने बरातघर और जिम को किया सील, 10 करोड़ रुपये की हैं दोनों संपत्तियां

Spread the love

रेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद से मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर कार्रवाई जारी है। पुलिस, प्रशासन और पीएसी को संग लेकर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित शांतिनगर में मुमतियाज का एसबी लॉन बरातघर और मोहम्मद तस्लीम का जिम सील कर दिया। एक घंटे में कार्रवाई पूरी हुई। दोनों संपत्तियों की कीमत करीब दस करोड़ रुपये बताई जा रही हैं। हालांकि, बीडीए ने इसे रूटीन कार्रवाई बताया है।

अपराह्न साढ़े तीन बजे भारी पुलिस बल के साथ बीडीए के अधिकारी और कर्मचारी शांतिनगर पहुंचे। सबसे पहले जिम सील हुआ। उस वक्त जिम संचालक तस्लीम और कई अन्य लोग वहां मौजूद थे। सभी को जिम से बाहर किया गया और मानचित्र न दिखाने पर करीब 200 वर्गमीटर के निर्माण और उसके परिसर को सील किया गया।
इसके बाद टीम उसी कॉलोनी में 800 वर्गमीटर से अधिक जमीन पर बने मुमतियाज के बरातघर पर पहुंची। बरातघर खाली पड़ा था। मौके पर संचालक नहीं था। बीडीए के सुरक्षाकर्मी पीछे के द्वार से भीतर दाखिल हुए और यह देखा कि कोई रह तो नहीं रहा है। अंदर कोई नहीं मिला तो सुरक्षाकर्मियों के बाहर आने के बाद बीडीए के ओएसडी ने परिसर को सील कराया। इससे पहले शांतिनगर से सटे इलाके फरीदापुर चौधरी में वाजिद बेग का बरातघर सील किया गया था।
अवैध निर्माण पर जारी रहेगी कार्रवाई : बीडीए
बीडीए के ओएसडी अजीत कुमार ने कहा कि यह नियमित कार्रवाई है। इसका बवाल से लेना-देना नहीं है। अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अगर कोई व्यक्ति सील से छेड़छाड़ करेगा तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

अब तक एक बरातघर ध्वस्त, चार सील  
शहर में बवाल के बाद से आरोपियों और उनके मददगारों की 100 से अधिक संपत्तियां जांच एवं कार्रवाई के घेरे में हैं। मौलाना तौकीर के करीबी नफीस का बरातघर ध्वस्त किया जा चुका है। चार बरातघर सील किए गए हैं। तौकीर का पनाह देने वाले फरहत के मकान पर भी बीडीए ने ताला जड़ा है। बृहस्पतिवार को हुई कार्रवाई को भी बवाल से जोड़कर देखा जा रहा है।

Spread the love
और पढ़े  24 वर्षों से बहनों के स्नेह की डोर में बंधे हैं राज किशोर सिंह,रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री की कलाई पर सजीं सैकड़ों राखियां
  • Related Posts

    कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्टरी में रखे…


    Spread the love

    अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य

    Spread the love

    Spread the love   उत्तर तोताद्रिमठ में श्रद्धांजलि सभा, संतों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन; पीठाधीश्वर स्वामी अनंताचार्य बोले—गुरुदेव के उपदेश और आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे…


    Spread the love