अयोध्या- चाकू दिखाकर दिनदहाड़े महिला से लूटे जेवर

 

हर के वजीरगंज स्थित एक मकान में महिला को चाकू से डरा-धमका कर लगभग दो लाख के जेवर लूटने का आरोप है। लूटपाट की घटना के दौरान महिला को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर आई पुलिस ने छानबीन शुरू की है। वहीं, मौके के हालात देखकर पुलिस और स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चायें हैं।

वजीरगंज निवासी मुशाहिद खान आपस में पांच भाई हैं। वह इन दिनों मुंबई में एक फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। उनका छोटा भाई फैज खान सउदी में रहते हैं। उनकी अप्रैल में ही शादी हुई है, जिनकी पत्नी शोएबा खान इन दिनों बस्ती स्थित अपने मायके में हैं। उनका तीसरा भाई सैफी खान रायबरेली रोड स्थित एक सर्विस सेंटर में काम करते हैं। चौथे भाई शाहरूख और पांचवें भाई समीर खान हैं, जो घर के आसपास ही काम करते हैं।
सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे मुशाहिद की पत्नी शबा खान अपनी छोटी बच्ची के साथ मौजूद थीं। सैफी खान ने बताया कि इस दौरान घर में तीन नकाबपोश घुस आए और शबा की गर्दन पर चाकू लगा दी। दो अन्य लोगों ने अलमारी के लॉकर में रखे उनके, उनकी हसनू कटरा निवासी बहन सना, देवरानी शोएबा और सास शहनाज के जेवर और लगभग चार हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के दौरान एक व्यक्ति ने उनके माथे, नाक आदि पर वार किया, जिससे उन्हें हल्की चोट आई है। इसके बाद वह लोग छत के रास्ते निकल गए।

सूचना पर सैफी और परिवार के अन्य लोग मौके पर आए और शबा को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाल अश्विनी पांडेय, देवकाली चौकी इंचार्ज एसएन सिंह, चौक चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा और फतेहगंज चौकी इंचार्ज विकास गुप्ता पहुंचे और छानबीन शुरू की। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने अभी तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।

और पढ़े  काशी में अमित शाह का दौरा: 7 अक्तूबर को करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, विश्वनाथ धाम में होगा जलाभिषेक
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…