नैनीताल: कुमाऊं में सबसे महंगी हुई नैनीताल की मॉल रोड, सर्किल रेट में बेतहाश बढ़ोतरी, इतने किए गए दाम

Spread the love

त्तराखंड में जमीन खरीदना अब और महंगा हो गया है। रविवार से नए सर्किल रेट लागू कर दिए गए हैं। राज्य के अधिकतर हिस्सों में 22 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है जबकि नैनीताल में 50 फीसदी तक दाम बढ़ाए गए हैं। नैनीताल की मॉल रोड कुमाऊं में सबसे महंगी हो गई है। यहां बोट स्टैंड से एसबीआई तक भूखंड की खरीद के दाम एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख कर दिए गए हैं। हल्द्वानी में नैनीताल रोड के दाम अभी भी सर्वाधिक हैं। यहां मंगल पड़ाव क्षेत्र में शून्य से 50 मीटर दूरी तक के दाम 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार जबकि 50 मीटर से 200 मीटर दूरी तक 36 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर किए गए हैं।

तहसील से ऊपर की ओर 29 हजार से बढ़ाकर एक लाख व 20 हजार से बढ़ाकर 26 हजार किए गए। ऊधमसिंह नगर में 22 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

नैनीताल में मॉल रोड और इससे लगे क्षेत्र में सर्किल दरों में 50 फीसदी तक वृद्धि हुई है। इसी तरह भूखंड और आवास की दरों में झील व हिमालयन वैली के आधार पर 40 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। 200 मीटर से अधिक दूरी पर सामान्यतः 20 फीसदी वृद्धि की गई है। भीम सिंह बिष्ट, प्रभारी उप निबंधक, नैनीताल


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी: बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के गले से लूटी सोने की चेन
  • Related Posts

    2026 चारधाम यात्रा- तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी, 21 दिनों में 89,380 ने कराया पंजीकरण

    Spread the love

    Spread the loveचारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है। 21 दिनों में 89,380 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। इसमें करीब 1073 तीर्थयात्रियों का धर्मशालाओं…


    Spread the love

    उत्तराखंड: जेल प्रबंधन और क्षमता में सुधार से कम हुई कैदियों की भीड़, 5 साल पहले था हाल-बेहाल

    Spread the love

    Spread the love     पांच साल पहले उत्तराखंड की जेलें देश में सबसे अधिक भीड़ वाली थीं अब उनमें बेहद सुधार हुआ है। वर्ष 2021 में क्षमता के सापेक्ष…


    Spread the love