विजय देवरकोंडा: विजय की कार का एक्सीडेंट, हादसे के बाद यूं पहुंचे अपने घर,जानें कैसा है एक्टर का हाल

एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों रश्मिका मंदाना के साथ अपनी सगाई और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्हें लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आज सोमवार को टॉलीवुड एक्टर विजय सड़क हादसे का शिकार हुए। हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग यानी एनएच-44 पर हादसा हुआ, जहां विजय की कार को बाईं ओर से एक अन्य कार ने टक्कर मार दी।

कैसी है विजय की हालत?
इस हादसे के बाद विजय की कार के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि इस सड़क हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद विजय देवरकोंडा ने अपने दोस्त की मदद ली। वो एक अन्य कार में सवार होकर हैदराबाद की ओर निकल गए।

कार को पहुंचा है नुकसान
पुलिस के मुताबिक, ‘अभिनेता विजय देवरकोंडा आज दोपहर करीब तीन बजे पुट्टपर्थी से हैदराबाद कार से जा रहे थे, तभी आगे चल रही बोलेरो गाड़ी अचानक दाहिनी ओर मुड़ गई। बोलेरो का दायां हिस्सा विजय की कार के बाएं हिस्से से टकराया। बहरहाल, इस पूरे सड़क हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। विजय की कार में उनके अलावा दो अन्य लोग सवार थे। वह तुरंत दूसरी गाड़ी में बैठ गए। विजय की टीम ने बीमा के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है’।

रश्मिका के साथ हुई सगाई
अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कथित तौर पर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ उनकी सगाई हो गई है। दोनों अगले साल फरवरी में शादी कर सकते हैं।

और पढ़े  उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा: ठंड ने भी दिखाए तेवर, आज ओडिशा के तट से टकराएगा तूफान अकवान
  • Related Posts

    भीषण धमाका: वियतनाम में धमाका, 6 लोगों की मौत,और 10+ घायल, गैस रिसाव की आशंका

    वियतनाम की राजधानी हनोई में मंगलवार सुबह एक हॉटपॉट रेस्तरां में हुए भीषण धमाके ने आसपास के इलाके में तबाही मचा दी। विस्फोट इतना जोरदार था कि रेस्तरां की इमारत…

    शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटेंगी बांग्लादेश: तनाव के बीच क्यों चुना खास दिन, प्रत्यर्पण को लेकर कहां फंसा पेच?

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से दिल्ली से उड़ान…