मशहूर यूट्यूबर मणि मेराज ‘लव जिहाद’ के आरोप में गिरफ्तार, को-एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

Spread the love

 

शहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन मणि मेराज और उनकी टीम के सदस्य सैफुल अंसारी को यूपी पुलिस ने ‘लव जिहाद’ और दुष्कर्म के आरोपों में पटना के अनीसाबाद से गिरफ्तार किया है। मणि मिराज की गिरफ्तारी अनीसाबाद स्थित अपने दोस्त के फ्लैट से निकलते हुए की गई है। वह उस समय साहेबगंज जाने के लिए निकल रहे थे, तभी उत्तर प्रदेश की पुलिस ने उन्हें घेर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश की  पुलिस उन्हें पटना कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उत्तर प्रदेश ले गई।

मणि मेराज मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड के रहने वाले हैं। वह यूट्यूबर पर अपनी शॉर्ट कॉमेडी के कारण काफी मशहूर हुए थे। हाल ही में उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेस के साथ एक भोजपुरी फिल्म भी बनाई थी। मेराज इन दिनों अपनी को-एक्ट्रेस के साथ चल रहे विवादों को लेकर चर्चा में थे। को-एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह मामला और भी तूल पकड़ चुका था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मणि मेराज को यूपी के खोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। युवती ने यूट्यूबर मणि मेराज पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए खोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

घटना के संबंध में पीड़िता का आरोप है कि मनिमेराज पहले से शादी-शुदा है और उसने मुझसे शादीशुदा होने की बात छिपाई। युवती का आरोप है कि करीब ढाई साल पहले यूट्यूबर मनिमेराज ने खुद को अविवाहित बताकर उससे दोस्ती की। फिर एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मेराज ने उसे बेहोश कर दिया और फिर बेहोशी की हालत में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। होश आने पर लड़की को जब इस बात का एहसास हुआ तब उसने इस बात का विरोध किया। विरोध करने पर मेराज ने उसे शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया था।

और पढ़े  खेलो इंडिया डायलॉग: PM मोदी आज युवा एथलीटों को करेंगे संबोधित, राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर होगा आयोजन

 

फिर मेराज युवती को अपने घर ले गए और शादी भी कर ली, लेकिन इस शादी को छिपाकर रखने को कहा। इस दौरान वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने यह भी लगाया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई, जिसका मेराज ने गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं युवती ने यह भी आरोप लगाया कि मेराज उसे धर्म परिवर्तन करने और गोमांस खाने तक का दबाव बनाया। इस दौरान मेराज ने उससे लाखों रुपये हड़प लिए। कुछ दिन के बाद युवती को पता चला कि मेराज पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। इतना ही नहीं मेराज के कई अन्य लड़कियों से भी संबंध हैं। जब युवती ने इस बात का विरोध किया तब विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, फिर उसके परिवारवालों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अब इसी मामले में मणि मेराज से गहन पूछताछ कर रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: त्रासदी में 675 मौतों की पुष्टि, 275 से ज्यादा भारतीय लापता, चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है?

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 675 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 275 से अधिक भारतीय…


    Spread the love

    PM का ताशकंद दौरा- उज्बेकिस्तान में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री, बिखरे तिरंगे और संस्कृति के रंग

    Spread the love

    Spread the loveउज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी…


    Spread the love