नैनीताल: खैरना में टू-लेन पुल के लिए भेजी 8 करोड़ की डीपीआर

 

 लोक निर्माण विभाग खैरना में शिप्रा नदी के ऊपर 90 मीटर का टू-लेन पुल बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विभाग ने 8 करोड़ की डीपीआर शासन को भेज दी है। धनराशि जारी होते ही पुल निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। पुल बनने से वाहन चालकों, यात्रियों और पैदल आवाजाही करने वालों को सीधा लाभ मिलेगा।

लोनिवि नैनीताल के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि पुल निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये की डीपीआर भेजी गई है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद एडीबी के माध्यम से निर्माण किया जाएगा। बेतालघाट ब्लॉक को टू-लेन से जोड़ने के बाद मझेड़ा, सिमलखां, धनियाकोट, सीम, बजेड़ी, व्यासी, नौणा, बारगल, गरजोली, खैरना, भुजान, रानीखेत, हल्द्वानी और अल्मोड़ा की तरफ आवाजाही करने वाले यात्रियों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। संवाद
और पढ़े  हरिद्वार में लगने जा रहा है रोजगार मेला, 400 युवाओं के लिए नौकरी का मौका, कई कंपनियां लेंगी हिस्सा
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…