देहरादून- धराली आपदा क्या कहती है रिपोर्ट, सवाल बरकरार, पिछले महीने शासन को सौंपी जा चुकी

 

राली में आपदा के कारणों की विशेषज्ञों की पड़ताल रिपोर्ट क्या कहती है, यह सवाल बना हुआ है। अब शासन में रिपोर्ट को लेकर बैठक होने की बात हैं, जिसमें सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। इसके बाद ही जानकारी सामने आने की संभावना है।

उत्तरकाशी के धराली में पांच अगस्त को आपदा आई थी। इसमें भारी नुकसान हुआ। आपदा के कारणों की पड़ताल के लिए वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान, आईआईटी रुड़की, जीएसआई, सीबीआरआई रुड़की समेत अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों को भेजा गया था।

टीम ने 14 अगस्त को पहुंचकर आपदाग्रस्त क्षेत्र का अध्ययन किया था। पिछले महीने शासन को रिपोर्ट साैंप दी थी। लेकिन अभी तक रिपोर्ट में आपदा के कारण क्या कारण रहे हैं? यह बात सार्वजनिक नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में कारणों के साथ संस्तुतियां भी की गई हैं।

इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन का कहना है कि रिपोर्ट का परीक्षण किया जा रहा है। इस रिपोर्ट को लेकर जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी। इसमें रिपोर्ट के सभी बिंदुओं पर बातचीत होगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, कई जिलों के कप्तान और एएसपी स्तर के अफसरों के होंगे तबादले
  • Related Posts

    CM धामी ने की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा: तहसीलों का औचक निरीक्षण करें डीएम, पेयजल की ऑडिट रिपोर्ट 15 दिन में

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को तहसीलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भूमि धोखाधड़ी रोकने के लिए…

    देहरादून: 12 एएसपी के तबादले, सुयाल देहरादून के एसपी सिटी बने, स्वतंत्र को देहात की जिम्मेदारी, देखें…

    गृह विभाग ने सोमवार को 12 अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादले किए हैं। देहरादून के नए एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल होंगे। सुयाल के पास हरिद्वार एसपी देहात का…