रामनगर: 40 सीढि़यां चढ़ पुल पर पहुंचे गजराज,मचाया उत्पात,गर्जिया मंदिर में सामान तहस-नहस किया

 

रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर में देर रात एक हाथी मंदिर के पुल पर चढ़ गया। पुल तक पहुंचने के लिए हाथी ने करीब 40 सीढि़यां चढ़ीं। उसने वहां दुकानों के सामान को तहस-नहस कर दिया। करीब दो घंटे पुल पर उत्पात मचाने के बाद हाथी जंगल की ओर लौट गया।

हाथी बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे मंदिर के पास पहुंचा। हाथी के उत्पात से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। मंदिर के पुजारियों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की ओर से वन कर्मियों की गश्त को बढ़ा दिया गया है। मंदिर के पुजारी शुभम पांडेय ने बताया कि पुल में सामान अस्त-व्यस्त मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरा देखा गया। इसमें हाथी की दो घंटे की हरकत पुजारियों के सामने आई। बताया कि हाथी इससे पूर्व भी सीढि़यों पर चढ़ने का प्रयास कर चुका है। यह पहली बार है कि हाथी मंदिर के पुल तक चढ़ आया।
वन्य जीव प्रेमी संजय छिमवाल ने बताया कि हाथियों को कई बार कई जटिल स्थानों पर चलते देखा गया है। हाथियों के लिए सीढि़यां चढ़ना आम बात है।
और पढ़े  देहरादून -BJP की सांगठनिक बैठक: उत्तराखंड पहुंचे राम माधव ने नेताओं में भरा जोश, बोले-बहुमत नहीं, इस बार बहुत मत चाहिए
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…