चिंताजनक: एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा- उत्तराखंड में हर दिन 3 मासूम हो रहे गुम,एक साल में 1209 मासूम गायब

उत्तराखंड में मासूमों के लापता होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो  की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2023-24 में प्रदेश से हर दिन औसतन तीन बच्चे गायब हुए। इस दौरान 18 वर्ष और उससे कम कम उम्र के 1209 बच्चे लापता हुए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनमें से केवल 276 ही अपने परिजनों से दोबारा मिल पाए। शेष 933 अब तक गुमशुदा हैं।

यह स्थिति चिंताजनक है। वह भी तब जब प्रदेश की पुलिस हर साल लापता बच्चों को खोजने के लिए ऑपरेशन स्माइल चलाती है। गायब बच्चों को ढूंढकर उन्हें उनके अपनों के सुपुर्द करने तक के दावों का फोटोशूट होता है लेकिन एनसीआरबी की दो दिन पहले जारी रिपोर्ट ने पुलिस की पोल खोल दी है। रिपोर्ट अनुसार उत्तराखंड में वर्ष 2023-24 में 408 बालक व 802 बालिकाएं लापता हुई हैं। इनकी उम्र 18 वर्ष या उससे कम है। पुलिस ने जिन्हें ढूंढ निकाला, उसमें 128 बालक और 148 बालिकाएं हैं।

एनसीआरबी की रिपोर्ट देश और राज्यों में अपराध के वार्षिक आंकड़े पेश करती है। इसमें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), विशेष एवं स्थानीय कानून (एसएलएल) के तहत दर्ज मामलों, साथ ही महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के आंकड़े संकलित किए जाते हैं।

 

हिमालयी राज्यों की स्थिति

 

राज्य                  लापता        बरामद

 

हिमाचल             504             81

 

उत्तराखंड            1209        276

 

सिक्किम             22             13

 

अरुणाचल प्रदेश   40             21

 

नागालैंड             47             0

 

और पढ़े  देहरादून: एमईएस में कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी, 18.43 लाख का भुगतान, तीन ठेकों में गड़बड़ी, CBI ने की FIR

मणिपुर             89             24

 

मिजोरम             1               0

 

त्रिपुरा             268             37

 

(नोट- आंकड़े एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार )

 

उत्तराखंड में कुल 6532 लोग लापता
एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में वर्ष 2023-24 में कुल 6532 लोग लापता हुए हैं। इसमें 3277 पुरुष और 3255 महिलाएं हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने 2701 लापता लोगों को ढूंढा है। इसमें 1688 पुरुष और 1013 महिलाएं हैं।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…