अमृतसर पुलिस के हाथ लगी सफलता-: पूर्व कमांडो समेत 3 आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड बरामद, दशहरे पर करना था ब्लास्ट

Spread the love

 

 

शहरे की रात आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे तीन आरोपियों को अमृतसर पुलिस ने बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को आरोपियों के कब्जे से हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे और इन्हें सीमा पार से ड्रोन के जरिए ग्रेनेड भिजवाए गए थे। पकड़े गए इन आतंकियों में धर्मेंद्र नाम का भारतीय सेवा का एक पूर्व कमांडो भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने अमृतसर जिले के सीमावर्ती इलाके में कार्रवाई की। इस दौरान तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की योजना दशहरे के मौके पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट कर दहशत फैलाने की थी, ताकि राज्य का माहौल खराब किया जा सके।

पुलिस ने बताया कि आईएसआई की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि पंजाब और सीमावर्ती जिलों में अशांति फैलाई जाए। ड्रोन के जरिए हथियार, ग्रेनेड और नशा तस्करी की सामग्री भिजवाई जाती है। बरामद हैंड ग्रेनेड को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राज्य में त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी आतंकी मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

और पढ़े  अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 132 आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ कैश बरामद

ग्रामीण पुलिस ने दो हैंड ग्रेनेड के साथ एक को पकड़ा

वहीं अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तरनतारन निवासी रविंदर सिंह उर्फ रवि को गिरफ्तार किया है। आरोपी से दो हथगोले बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान के आईएसआई एजेंटों के संपर्क में था और उसने सीमा पार से यह खेप प्राप्त की थी। आरोपी के खिलाफ घरिंडा पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 132 आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ कैश बरामद

    Spread the love

    Spread the loveलुधियाना पुलिस ने कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी फर्जी वायरस अलर्ट भेजकर विदेशी नागरिकों को निशाना बनाते…


    Spread the love

    Blast: बीएसएफ मुख्यालय ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर किया था धमाका

    Spread the love

    Spread the loveजालंधर स्थित बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर 5 मई की रात हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के…


    Spread the love