एएसएमएल: प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक आसान, यूरोपीय नेताओं से नहीं, नीदरलैंड की कंपनी ने ईयू की नीतियों पर उठाए सवाल

Spread the love

 

नीदरलैंड की दिग्गज सेमीकंडक्टर कंपनी एएसएमएल के वरिष्ठ अधिकारी फ्रैंक हेम्सकर्क ने यूरोपीय संघ (ईयू) की नीतियों पर सवाल उठाए। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दो घंटे की मुलाकात को याद करते हुए हेम्सकर्क ने कहा कि यूरोपीय कंपनियों को ईयू के नेताओं से मिलना बेहद कठिन होता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और व्हाइट हाउस के अधिकारियों के साथ बैठक करना आसान है, लेकिन यूरोपीय नेताओं से नहीं।

ब्रसेल्स में आयोजित पोलिटिको के प्रतिस्पर्धी यूरोप शिखर सम्मेलन में हेम्सकर्क ने कहा, कंपनी के सीईओ क्रिस्टोफ फौक्वेट की प्रधानमंत्री मोदी से घंटे तक मुलाकात हुई। डेढ़ घंटे तक हमारी बातें सुनने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आप बहुत विनम्र हो, बताइए हम क्या बेहतर कर सकते हैं। एएसएमएल में ग्लोबल पब्लिक अफेयर्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष हेम्सकर्क ने कहा, व्हाइट हाउस में किसी वरिष्ठ अधिकारी से मिलना हो, वो ज्यादा आसान है, लेकिन इसके उलट यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और दूसरे नेताओं से मिलना बेहद कठिन है। यूरोपीय नेताओं को उन कंपनियों के साथ बैठना चाहिए, जो बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं। हेम्सकर्क ने हाल ही में फ्रांस की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी मिस्ट्राल के साथ एएसएमएल की 1.3 अरब यूरो की डील का भी जिक्र किया, जिसे यूरोप की तकनीकी स्वतंत्रता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हीम्सकर्क ने बताया कि दोनों कंपनियां औद्योगिक एआई पर केंद्रित हैं, न कि भू-राजनीति पर।
सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत का बड़ा कदम
भारत ने हाल ही में सेमीकंडक्टर निर्माण में बड़ा कदम बढ़ाया है। पिछले महीने पीएम मोदी को देश में बनी पहली चिप सौंपी गई।  दिसंबर 2021 में मोदी सरकार ने 76,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत की थी। इसका लक्ष्य भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप निर्माण का हब बनाना है।

Spread the love
और पढ़े  Earthquake: जापान में भूकंप से कांपी धरती, 20 लोगों के घायल होने की खबर, रिक्टर स्केल पर झटके कितने तेज?
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love