Air Services: 26 अक्तूबर से भारत-चीन के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ान सेवा, 5 साल बाद कम हुई तकरार

Spread the love

 

भारत और चीन के बीच 26 अक्तूबर से सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू होने वाली हैं। यह जानकारी विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को साझा की है। बता दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवाएं बंद कर दी गई थीं। इसके बाद ये सेवाएं पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के कारण भी बहाल नहीं की गई थीं। अब दोनों देशों ने सहमति जताई है कि भारत और चीन के कुछ निर्धारित शहरों के बीच सीधी उड़ान सेवाएं महीने के अंत तक फिर से शुरू हो सकती हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से एयरलाइनों के व्यावसायिक फैसले और सभी तकनीकी व संचालन संबंधी मानदंडों को पूरा करने पर निर्भर करेगा।

 

हवाई सेवा समझौता पर नए सिरे से होगी बातचीत- MEA
विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस साल की शुरुआत से ही दोनों देशों के नागरिक उड्डयन विभाग तकनीकी स्तर पर इस पर चर्चा कर रहे थे। इसमें सीधी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने के साथ-साथ एयर सर्विसेज एग्रीमेंट (हवाई सेवा समझौता) को नए सिरे से तय करने पर भी बात हुई है।

दोनों देशों के बीच बढ़ेगा संपर्क
इन चर्चाओं के बाद तय हुआ है कि भारत और चीन के कुछ निश्चित शहरों के बीच सीधी उड़ान सेवाएं फिर से चल सकती हैं। यह फ्लाइट संचालन एयरलाइनों के व्यावसायिक फैसले और सभी तकनीकी नियमों के पूरा होने पर निर्भर करेगा। इस फैसले से भारत और चीन के लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा और दोनों देशों के रिश्तों में धीरे-धीरे सामान्यता लौटाने में मदद मिलेगी।

26 अक्तूबर से इंडिगो शुरू करेगी उड़ान सेवा
इसी कड़ी में भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने घोषणा की है कि वह 26 अक्तूबर 2025 से कोलकाता और ग्वांगझोउ (चीन) के बीच रोजाना नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू करेगी। नियामक अनुमति मिलने पर, इंडिगो दिल्ली और ग्वांगझोउ के बीच भी सीधी उड़ान शुरू करेगी। ये उड़ान एयरबस ए320नियो विमान से संचालित होंगी।

और पढ़े  स्वास्थ्य की अनदेखी- एक बार साल में जरूर कराएं ये 10 हेल्थ टेस्ट, जानें स्थिति...

Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love