हिमाचल: 12 साल के किशोर की मौत मामले में महिला पर लगा एससी, एसटी एक्ट,जानें पूरा मामला

Spread the love

चिड़गांव के एक गांव में 12 साल के किशोर की जहर खाने से हुई मौत के मामले में आरोपी महिला पर एससी, एसटी एक्ट भी लगाया गया है। महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, पिटाई करने और प्रताड़ित करने की धाराएं पहले ही लगी हैं।

चिड़गांव के लिंबरा गांव निवासी बिटू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे जब वह घर पहुंचा, तो उसका बेटा अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा था। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहड़ू ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। उपचार के दौरान 17 सितंबर की रात करीब 1:30 किशोर की मौत हो गई।
परिजनों को आईजीएमसी में पता चला कि किशोर ने जहरीला पदार्थ खाया था। इसके बाद 18 सितंबर को जब परिजन घर लौटे, तो मृतक की मां सीता देवी ने बताया कि 16 सितंबर को उसके बेटे को गांव की तीन महिलाओं ने गोशाला में बंद कर दिया था। इस प्रताड़ना से आहत होकर बेटे ने जहर खा लिया, जिससे जान चली गई। किशोर को इस कारण गोशाला में बंद किया था कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखता था और खेलते-खेलते दूसरी जाति के परिवार के घर चला गया था।

रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। किशोर की मां के बयान भी दर्ज किए गए हैं। एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में अभी एक ही महिला का नाम सामने आया है।

और पढ़े  हिमाचल: पूर्व सीपीएस नीरज भारती कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित, जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने जारी किए आदेश

Spread the love
  • Related Posts

    हिमाचल: पूर्व सीपीएस नीरज भारती कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित, जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने जारी किए आदेश

    Spread the love

    Spread the loveजिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी ने कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे एवं पूर्व सीपीएस नीरज भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर…


    Spread the love

    हिमाचल- पंचायत चुनाव 2026: ग्रामीण लोकतंत्र का बदला चेहरा, शिक्षित प्रतिनिधियों ने संभाली पंचायतों की कमान

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश के पंचायत चुनाव 2026 में ग्रामीण लोकतंत्र की नई तस्वीर उभरकर सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग के डैशबोर्ड के अनुसार इस बार पंचायत प्रतिनिधियों में…


    Spread the love