घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के लिए डबल इंजन की सरकार की जनविरोधी नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार से बढ़े हुए दामों को वापस लिए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर सरकार ने शीघ्र ही बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन बाध्य होंगे। शुक्रवार को पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यालय से झंडाचैक तक रैली निकाली। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में साढ़े चार सौ रुपये का गैस सिलेंडर अब लगभग साढ़े नौ सौ रुपये का हो गया है, इससे आम जनता के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। कहा कि महंगाई कम करने के नाम पर सत्ता में आई मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। पेट्रो पदार्थों के आसमान छूते दामों के कारण महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है, जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। कमरतोड़ महंगाई के कारण आम जनमानस का दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल होता जा रहा है। लेकिन सरकार को इससे कोई मतलब ही नहीं है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, शकुंतला चौहान, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, विजय रावत, हिमांशु बहुखंडी, बलवीर सिंह रावत, साबर सिंह नेगी, प्रवीण सिंह रावत, सुनीता बिष्ट, प्रीति सिंह, नीलम रावत, सुधा असवाल, सुनीता बिष्ट, हेमचंद्र पंवार, भोपाल अधिकारी, चंद्रमोहन, नरेंद्र सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह गुसाईं, विजय माहेश्वरी, मनवर सिंह आर्य, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, हरेन्द्र पुंडीर, आशुतोष वर्मा, जितेन्द्र भाटिया आदि मौजूद रहे.

और पढ़े  हरिद्वार कुंभ 2027: 3.53 करोड़ से संवरेगा चंडी देवी पैदल मार्ग, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…